श्री गंगानगर

जिले की साढ़े सात हजार बेटियों को मिलेंगी साइकिलें

-ब्लॉक स्तरों पर साइकिलें हो रही हैं तैयार
2 min read
demo pic
demo pic

-लुधियाना की फर्म को मिला ठेका

श्रीगंगानगर.

राजकीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाली जिले की साढ़े सात हजार बेटियों को इस वर्ष साइकिल वितरण किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर 1350 साइकिलें तैयार करने के लिए दो ट्रकों में सामग्री पहुंची है। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपर्पज) में ये साइकिलें तैयार हो रही है। इसके अलावा कई अन्य ब्लॉकों पर भी साइकिल निर्माण की तैयारियां की जा रही हैं। भगवा रंग की इन साइकिलों को राजकीय विद्यालयों में अध्ययरत छात्राओं को वितरित किया जाएगा।

बीस जून तक हो जाएंगी तैयार
जिला मुख्यालय स्थित मल्टीपर्पज स्कूल में साइकिलें तैयार करने में जुटे कारीगरों की देखरेख कर रहे रमेश सिंह ने बताया कि वे ठेकेदार के कर्मचारी हैं। उन्हें जिला मुख्यालय पर 1350 साइकिलें तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। साइकिलों के पाट्र्स श्रीगंगानगर पहुंच गए हैं। इन्हें तैयार करने में आठ कारीगर लगाए हैं। ये कारीगर संभवत: बीस जून तक सभी साइकिलें तैयार कर देंगे। जिले में सात हजार पांच सौ अस्सी साइकिलें तैयार की जाएंगी।

नौंवी की छात्राओं को मिलेंगी

ये साइकिलें राजकीय विद्यालयों से आठवीं उत्तीर्ण कर नौंवी कक्षा में प्रवेश करने वाली राजकीय विद्यालय में अध्ययरत होना जरूरी है। इसके लिए बालिका का घर स्कूल से पांच किलोमीटर की दूरी पर होना जरूरी है।

चल रहा है काम

जिले के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को वितरण करने के लिए साइकिलें तैयार करने का कार्य चल रहा है। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ब्लॉकों में साइकिलें तैयार की जा रही हैं। इनका वितरण निर्धारित समय पर कर दिया जाएगा।
-अशोक वधवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), श्रीगंगानगर

Published on:
05 Jun 2018 09:24 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद