
श्रीगंगानगर। घर की डिग्गी में डूबने से मां बेटे काल का ग्रास बन गए। मामला रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव 16 बीएलडी से जुड़ा है, जहां घर की डिग्गी में डूबने से मां बेटे की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार रामसिंहपुर के 16 बीएलडी गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब डिग्गी में डूबने से एक मां व उसका डेढ वर्षीय बेटा मौत के मुंह में चले गए। घटना की खबर गांव में हवा की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एएसआई ओमप्रकाश विश्नोई मय जाप्ते के मौके पर पंहुचे।
पत्नी का शव देख निकली चीख
घटना का पता उस समय लगा जब किसान खेत में काम करके दोपहर में खाना खाने वापस घर लौटा। इस दौरान किसान ने घर के आंगन में बनी डिग्गी में पत्नी का शव देख होश उड़ गए। घटना के बाद पुलिस ने शव को डिग्गी से बाहर निकलवाया। वहीं पुत्र का शव निकालने के लिए करीब 1 घंटे से तक मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका जगमीत कौर व पुत्र दलजीतसिंह हैं। घटना के बाद से किसान के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोगों का कहना था कि पति खेत में काम करने गया हुआ था। इस बीच मां व बेटे को काल निगल गया।