श्री गंगानगर

ट्रेडसज़् एसोसिएशन की आम सभा में हंगामे के बाद 17 को चुनाव घोषित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Meeting
ट्रेडसज़् एसोसिएशन की आम सभा में हंगामे के बाद 17 को चुनाव घोषित

सवज़्सम्मति के प्रयास हुए विफल
आपस में लगाए आरोप-प्रत्यारोप

श्रीगंगानगर.

कृषि जिन्सों के व्यापारियों की शीषज़् संस्था दी गंगानगर ट्रेडसज़् एसोसिएशन की शनिवार शाम हुई आम सभा में हंगामा हुआ। सवज़्सम्मति के प्रयास विफल रहने के बाद चुनाव अधिकारियों ने 17 अक्टूबर को चुनाव करवाने की घोषणा की। इस बीच, शोर-शराबे के बीच कइयों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए। अनेक व्यापारी मंच तक पहुंच गए, माइक हाथ में लेकर बोलने लगे।


चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम गोयल ने सरकारी खरीद में आढ़त की जरूरत सहित कई मुद्दों का जिक्र करते हुए व्यापारियों में एकजुटता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से कहीं अधिक जरूरी आपसी मेलजोल है। व्यापारी नेता विक्रम चितलांगिया, बनवारीलाल गोयल, जयदीप बिहाणी एवं कुलदीप कासनिया का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ जनों में किसी एक नाम पर सहमति बनना मंडी हित में है। उन्होंने ऐसे नामों का सुझाव देने और किसी एक पर सहमति बनाने आग्रह भी किया।

चुनाव अधिकारी के तुरंत बाद एक जने ने विपिन अग्रवाल का नाम अध्यक्ष के लिए रखा, एक अन्य ने इसका समथज़्न कर दिया। ऐसा होने के बाद कासनिया, चितलांगिया एवं दीपक काण्डा ने गोयल के नाम पर सवज़्सम्मति बनाने की जरूरत बताई। मुकेश शाह सहित दो-तीन जनों ने कहा कि कई व्यापारी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आगे लाना चाहिए। मनोज गुप्ता 'सोनूÓ सहित कइयों ने भी विचार रखे।


आपसी चचाज़् के दौरान बनवारीलाल गोयल ने कहा कि वे सवज़्सम्मति से भी अध्यक्ष नहीं बनना चाहेंगे। ऐसा कहने के बाद भी चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम गोयल ने उनको सवज़्सम्मति से अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी, ऐसा करते ही खचाखच भरे ट्रेडसज़् एसोसिएशन सभागार में शोर-शराबा होने लगा। कई जने मंच पर चढ़ गए और इसका विरोध करने लगे। बनवारीलाल गोयल एवं एसोसिएशन के संरक्षक शंकरलाल बतरा ने समझाइश की कोशिश भी की। बाद में तीनों चुनाव अधिकारी गोयल, विद्यासागर गीदड़ा एवं भूपेंद्र आहूजा ने 17 अक्टूबर को चुनाव करवाने की घोषणा की तब जाकर माहौल शांत हुआ।

आम सभा की शुरूआत में मौजूदा अध्यक्ष रमेश खदरिया, कोषाध्यक्ष विनय जिन्दल, सचिव रतनलाल गोयल ने गतिविधियों का ब्यौरा दिया। संगठन की दूरभाष निदेज़्शिका का विमोचन किया गया। विक्रम चितलांगिया ने एसोसिएशन के संविधान में संशोधन तथा चुनाव सुधार समिति के गठन की आवश्यकता बताई। इस विषय पर दीपक काण्डा, राजेश पोकरणा, कुलदीप कासनिया ने भी विचार रखे। संचालन विनय जिन्दल ने किया।
यह रहेगा चुनाव कायज़्क्रम

चुनाव अधिकारियों के अनुसार शनिवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब 8 एवं 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे, 10 को दोपहर 2 बजे तक इन्हें जमा करवाया जा सकेगा। जांच का काम 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा, 12 को इन्हें दोपहर 2 बजे तक वापिस लिया जा सकेगा। आवश्यक होने पर 17 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, इसके तुरंत बाद 3.30 बजे से वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित करते ही शपथ ग्रहण करवाई जाएगी।


नामांकन शुल्क अध्यक्ष पद के लिए 7100 रुपए, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 5100-5100 रुपए, सह सचिव के लिए 3100 रुपए एवं कायज़्कारिणी सदस्यों के लिए 2100 रुपए निधाज़्रित किया गया है।

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष हनुमान गोयल, कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष राजकुमार बंसल सहित काफी व्यापारी आम सभा में मौजूद थे।

Updated on:
06 Oct 2018 11:18 pm
Published on:
06 Oct 2018 11:18 pm