श्री गंगानगर

देर रात निकले इस आदेश में ऐसा क्या था, कि गुस्से में आकर लोग चढ़ गए टंकी पर

देर रात निकले इस आदेश में ऐसा क्या था, कि गुस्से में आकर लोग चढ़ गए टंकी पर
2 min read
 टंकी
टंकी

श्रीगंगानगर/रायसिंहनगर.

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई चिकित्सकों की तबादला सूची जारी होते ही रायसिंहनगर में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह चिकित्सकों की तबादला सूची की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों व रायसिंहनगर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय पर धरना लगा दिया।

भारी संख्या में भीड़ जमा
राजकीय चिकित्सालय पर धरना देने के बाद अचानक कुछ लोग नई धानमंडी पहुंच गए तथा छह जनों को टंकी पर चढा दिया। पुलिस व प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। लोगों के टंकी पर चढने के करीब एक घंटे बाद तक मौके पर पुलिस जाब्ता व प्रशासन के अधिकारी नहीं पहुंचे। लोगों के टंकी पर चढने की जानकारी मिलते ही प्रशासन व पुलिस के हाथ पांव फूल गए वहीं भारी संख्या में नई धानमंडी में भीड़ जमा हो गई।

रिक्त पदों को भरने की मांग पर अड़े रहे

उपखंड अधिकारी के जिला मुख्यालय बैठक में व्यस्त होने के कारण विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका व सहायक अभियंता प्रदीप कुमार छीम्पा को मौके पर भेजा गया वहीं थानाधिकारी माजीद खान मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोग राजकीय चिकित्सालय से स्थानांतरित हुए चिकित्सकों को वापिस रायसिंहनगर में लगाने के साथ ही रिक्त पदों को भरने की मांग पर अड़े रहे।

अधिकांश पद रिक्त, फिर भी कर दिया तबादला

राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के 13 पद स्वीकृत हैं। इनमें से आठ पद पहले से ही रिक्त चल रहे थे। कुछ समय पूर्व संविदा पर कार्यरत डॉ. ईशिता मक्कड़ नौकरी छोड़कर चली गई जबकि एक अन्य चिकित्सक का पहले तबादला हो गया था। इसके बावजूद मंगलवार देर रात जारी हुई सूची में यहां से एक और चिकित्सक डॉ.ऱाजेन्द्र प्रसाद को स्थानांतरित कर दिया गया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया तथा संघर्ष समिति के राजेश सिकरवाल के नेतृत्व में धरना लगा दिया। धरने के दौरान ही अचानक देशराज डागला, राजाराम बावरी, सोहनलाल कड़ेला, मुकेश डाबला, राजू कल्याणा व रामू डाबला नई धानमंडी में बनी पानी की टंकी पर चढ गए।

Published on:
12 Jul 2018 02:49 am
Also Read
View All
Rajasthan Accident : श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थर्मल में हादसा, कोल हैंडलिंग प्लांट के बंकर से श्रमिक की गिरने से मौत, भारी आक्रोश

पाकिस्तान में बैठा अंडरवर्ल्ड डॉन सोशल मीडिया पर करता था राजस्थान के युवाओं से दोस्ती, 2 जिलों से संदिग्ध युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, पंजाब तक सप्लाई की थी प्लानिंग, मुख्य आरोपी जस्सी की पत्नी गिरफ्तार

Pulse Processing Unit : श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लगेगी हाईटेक दाल प्रोसेसिंग यूनिट, ₹25 लाख तक मिलेगा अनुदान

Indian Railways: सरहद का स्टेशन अब बनेगा रेल शक्ति का हब, श्रीगंगानगर को मिली 174.26 करोड़ की सौगात