श्री गंगानगर

Video : सात दिन से डॉक्टर हड़ताल पर, अस्पताल में पसरा सन्नाटा, रोगी बेहाल

पीएचसी,सीएचसी और जिला चिकित्सालय के अधिकांश डॉक्टर हड़ताल पर  
2 min read
hospital ward
hospital ward

श्रीगंगानगर.

सेवारत्त चिकित्सक संघ के आह्वान पर सात दिन से श्रीगंगानगर सहित राज्य भर में डॉक्टर हड़ताल पर है। जिला चिकित्सालय,पीएचसी और सीएचसी के अधिकांश वार्डों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ओपीडी और आईपीडी में रोगी आते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं मिलते हैं। इस कारण रोगी निजी चिकित्सालय में उपचार करवाने को मजबूर है। वहां पर रोगी से मनमर्जी से उपचार के नाम पर राशि वसूली जा रही है जबकि राजकीय जिला चिकित्सालय सहित जिले भर में अधिकांश वार्डों में कोई रोगी नहीं है। वहां पर कुछेक मरीज भर्ती है इनका उपचार डॉक्टर की बजाए नर्सिंग कर्मचारी कर रहे हैं। चिकित्सालय में पिछले सात दिन से सोनाग्राफी नहीं हो रही है और ना ऑपरेशन हो रहे हैं। रोगी की कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

अधिकांश डॉक्टर हुए भूमिगत


श्रीगंगानगर जिले में पीएचसी-सीएचसी और जिला चिकित्सालय में 187 डॉक्टर कार्यरत है। इनमें सीएमएचओ व पीएमओ सहित 31 डॉक्टर्स ही जिले में ड्यूटी पर है। इनमें सीएमएचओ के अधीन जिले में 123 डॉक्टर है जिनमें से 104 डॉक्टर हड़ताल पर है वहीँ जिले की 56 पीएचसी और 16 सीएचसी में 19 डॉक्टर से ही काम चलाया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में 64 डॉक्टर है इनमें पीएमओ डॉ.सुनीता सरदाना सहित 12 डॉक्टर ड्यूटी पर है। गिरफ्तारी के डर से जिला चिकित्सालय के नौ डॉक्टर मेडिकल अवकाश पर है और 16 दिसंबर से डॉ.पवन सैनी न्यायिक अभिरक्षा में है लेकिन उनकी तबीयत खराब होने की वजह से वे आईसीयू में भर्ती है। इसके अलावा जिले के अन्य डॉक्टर पिछले एक सप्ताह से भूमिगत हैं।

ओपीडी में हो रही है खानापूर्ति


पीएमओ डॉ.सुनीता सरदाना का कहना है कि 21 दिसंबर को जिला चिकित्सालय में 856 ओपीडी थी और 152 मरीज भर्ती थे। इनमें 43 नए मरीज भर्ती हुए। पांच सामान्य प्रसव हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा 87 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, 22 दिसंबर को शाम छह बजे तक 723 मरीज ओपीडी में जांच करवाने के लिए आई और 27 नए रोगी भर्ती हुए हैं। लेकिन इन मरीजों की जांच कर दवा देने में खानापूर्ति हो रही है। पिछले एक सप्ताह से सोनोग्राफी नहीं हो रही है और दवा काउंटर हो, या अन्य जगह सब जगह सन्नाटा छाया हुआ है।

Published on:
22 Dec 2017 08:00 pm
Also Read
View All
Success Story: 600 रुपए से शुरू हुआ सफर, आज 280 ट्रकों के मालिक राजस्थान के रमेश; सैकड़ों लोगों को दे रहे रोजगार

श्रीगंगानगर: एक साथ जलीं 4 चिताएं, निजी स्कूलों में रहा अवकाश, हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी, मां और चाची की हुई थी मौत

Rajasthan: ‘नए मकान में कौन रहेगा?’, हादसे में उजड़ा पूरा परिवार, एक साथ 4 लोगों की मौत, 6 महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

श्रीगंगानगर के बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, पत्नी के इलाज से पहले उजड़ गया परिवार

राजस्थान के 43,537 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 साल तक मिलेगी फ्री इंटरनेट, कॉल और SMS वाली सिम, आदेश जारी