नोएडा

उड़ता पंजाब की तरह उड़ता गंगानगर, रूकती नहीं यहाँ ड्रग्स की सप्लाई

लालगढ़ थाना पुलिस ने रविवार रात को इलाके में दो स्थानों पर कार्रवाई कर डोडा पोस्त व चूरा रखने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2016, 1:36 PM IST
drugs suppliers caught
drugs suppliers caught

श्रीगंगानगर

लालगढ़ थाना पुलिस ने रविवार रात को इलाके में दो स्थानों पर कार्रवाई कर डोडा पोस्त व चूरा रखने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। लालगढ़ थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पोस्त चूरा बेच बेच रहा है। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने मय जाब्ते के गणेशगढ़ गांव में दबिश देकर चूरापोस्त बेच रहे रोशनलाल पुत्र हजारीराम सोनी निवासी डूंगरसिंहपुरा को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपित ने ताखरांवाली में एक अन्य व्यक्ति के पास भी डोडापोस्त होने के बारे में जानकारी दी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस जाब्ते ने ताखरावाली गांव में सुखनाथ के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने सुखनाथ के मकान से चालीस किलोग्राम डोडापोस्त बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में सुखनाथ उर्फ सुक्खा पुत्र पृथ्वी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार हुए रोशनलाल को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं सुखनाथ को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस दोनों आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Published on: