श्री गंगानगर

रावण दहन मंगलवार को, तैयारियां पूरी

Dussehra festival in Sriganganagar : विजय दशमी यानी दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार शहर में दशहरे के दो आयोजन होंगे। नगर परिषद रामलीला मैदान में यह आयोजन करवाएगी जबकि श्री सनातनधर्म महावीरदल मंदिर की ओर से यह आयोजन सैक्टर 17 में रखा गया है।

2 min read
रावण का दहन मंगलवार को, तैयारियां पूरी

-नगर परिषद और श्री सनातनधर्म महावीर दल मंदिर की ओर से अलग-अलग होंगे आयोजन
-नगर परिषद रामलीला मैदान और महावीर दल मंदिर सैक्टर सत्रह में करेंगे रावण दहन
श्रीगंगानगर. विजय दशमी यानी दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार शहर में दशहरे के दो आयोजन होंगे। नगर परिषद रामलीला मैदान में यह आयोजन करवाएगी जबकि श्री सनातनधर्म महावीरदल मंदिर की ओर से यह आयोजन सैक्टर 17 में रखा गया है ( Effigies of rawana )।

नगर परिषद के पैरोकार प्रेम चुघ ने बताया कि कार्यक्रम शाम करीब चार बजे रामलीला मैदान में शुरू होगा। रावण दहन का समय शाम छह बजे रखा गया है ( Dusehra festival )। इस दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल विशेष बेरिकेडिंग की जाएगी।

वहीं श्री सनातनधर्म महावीर दल मंदिर के अध्यक्ष श्रीकृष्ण लीला ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आयोजन सैक्टर सत्रह में करवाया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़ होंगे। अध्यक्षता जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते करेंगे ( Dusehra in Sriganganagar )। विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा, सुभाष गोदारा, डॉ.सुरेश रिणवां और बिहाणी शिक्षा न्यास अध्यक्ष जयदीप बिहाणी होंगे।

महावीरदल के मंत्री रामगोपाल पांडुसरिया ने बताया कि श्री हनुमान राम नाटक समिति के स्वरूप महावीरदल मंदिर से दोपहर एक बजे रवाना होंगे। वहां से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सैक्टर 17 पहुंचेंगे ( Vijay Dashmi festival in Sriganganagar )। वहां राम और रावण की सेना में युद्ध होगा। अतिथियों के ध्वज पूजन करने के बाद रावण की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद लंका दहन तथा रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा ( Festival of Dussehra in Sriganganagar )।

कोषाध्यक्ष सीताराम शेरेवाला ने बताया इस बार 70 फुट का रावण, 65 फुट का कुंभकर्ण और साठ फुट का मेघनाद का पुतला तैयार करवाया गया है। दहन के समय रावण के पुतले की आंखों से अंगारे बरसेंगे। रावण की माला भी विशेष आकर्षण होगी। इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की बड़ी-बड़ी मूंछें बनाई गई हैं। रावण दहन के अवसर पर कमल मक्कड़ डांस ग्रुप के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

Updated on:
06 Oct 2019 04:49 pm
Published on:
06 Oct 2019 04:44 pm
Also Read
View All