श्री गंगानगर

19 लाख यूनिट तक पहुंची बिजली खपत, कटौती ने तड़पाया

जोधपुर डिस्कॉम के शहर प्रथम, द्वितीय और तृतीय वृत्त में इन दिनों बिजली की खपत बढकऱ 17 से 19 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई है।
2 min read
Sri Ganganagar: A view of the 33 kV electrical substation located at the city's Meteorological Department
Sri Ganganagar: A view of the 33 kV electrical substation located at the city's Meteorological Department

श्रीगंगानगर.भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था लडखड़़ाने लगी है। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर उमस और रात में बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के साथ एयर कंडीशनर,कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिससे तंत्र पर अतिरिक्त दबाव बन गया है।जोधपुर डिस्कॉम के शहर प्रथम, द्वितीय और तृतीय वृत्त में इन दिनों बिजली की खपत बढकऱ 17 से 19 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई है। बढ़े हुए लोड के कारण कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी, एलटी लाइनें टूटने, फ्यूज उडऩे, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और बार-बार फॉल्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें दिन और रात दोनों समय बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

इन इलाकों में बाधित रही बिजली आपूर्ति

सोमवार रात अग्रसेन नगर स्थित जैन धर्मशाला के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही। वहीं वास्तु नगर में ट्रांसफार्मर की बुशिंग में आग लगने से भी सप्लाई प्रभावित हुई। मुरारी कॉलोनी में एलटी लाइन टूटने के कारण बिजली बंद करनी पड़ी। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी स्थानीय फॉल्ट और ओवरलोड के चलते रुक-रुक कर विद्युत आपूर्ति बाधित होती रही।

वितरण तंत्र पर बढ़ा दबाव

जोधपुर डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता (शहर) निशांत धुन्ना ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे वितरण तंत्र पर अतिरिक्त दबाव बना है। जहां भी तकनीकी खराबी की सूचना मिल रही है,वहां विभागीय टीमें तत्काल पहुंचकर मरम्मत कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मरों, विद्युत लाइनों और अन्य उपकरणों की लगातार निगरानी की जा रही है,ताकि फॉल्ट का शीघ्र निस्तारण कर उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

Updated on:
01 Jul 2026 12:25 pm
Published on:
01 Jul 2026 12:25 pm
Also Read
View All
Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Ghadsana : घड़साना बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, व्यापारी संगठनों का एलान, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Sriganganagar: श्रीविजयनगर में भारी हंगामे के बीच कांग्रेस के सुशील मिढ्ढा बने चेयरमैन, BJP प्रत्याशी को 5 वोटों से हराया

Rajasthan News : राजस्थान में एक और ‘हिट एंड रन’, तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से मां-बेटी सहित 3 महिलाओं की मौत

श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित