श्री गंगानगर

Video : दो घंटे में होगा फाल्ट सही, टोल फ्री नंबर पर करनी होगी शिकायत

- टोल फ्री नंबर पर करनी होगी शिकायत - डिस्कॉम ने एक कंपनी से किया अनुबंध

2 min read
jodhpur discom vehicle

- डिस्कॉम ने एक कंपनी से किया अनुबंध

श्रीगंगानगर.

जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने बिजली लाइनों में आने वाले फाल्ट को सही कराने के लिए सिरसा की फर्म से अनुबंध किया है। इस फर्म के कर्मचारी शहर में विद्युत लाइनों में आने वाले फाल्ट को शिकायत दर्ज होने के दो घंटे में सही करेंगे। दो घंटे में फाल्ट सही नहीं होने पर डिस्कॉम फर्म पर जुर्माना लगाएगी। इसके लिए शहर के उपभोक्ता टोलफ्री नंबर 18001806045 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस संबंध में डिस्कॉम के एसई डॉ. संजय वाजपेयी ने बताया कि डिस्कॉम ने सिरसा की फर्म से अनुबंध किया है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज होने के दो घंटे में कंपनी के कर्मचारी उस फाल्ट को सही करेंगे। । इसके लिए जैसे ही उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएगा। उपभोक्ता को शिकायत पर एक नंबर भी मिलेगा। दो घंटे में शिकायत का निस्तारण नहीं होता है तो कंपनी पर दस रुपए प्रति शिकायत प्रति घंटा जुर्माना लगाया जाएगा।

शहर के लिए तीन गाडिय़ां तैनात की गई है। इनमें से दो गाडिय़ां आठ-आठ घंटे और एक गाड़ी 24 घंटे के लिए तैनात रहेगी। प्रत्येक गाड़ी में तीन कर्मी रहेंगे। इनमें एक चालक, एक लाइनमैन, एक हैल्पर रहेगा।एक्सईएन सिटी केके कस्वां ने बताया कि अभी फर्म के कर्मचारी शहर से अनजान है, ऐसे में उनको प्रत्येक गाड़ी पर निगम का एक कर्मचारी दिया गया है, जो थोड़े दिन बाद हटा लिया जाएगा। डिस्कॉम एसई डॉ. संजय वाजपेयी, एक्सईएन सिटी केके कस्वां, एक्सईएन ग्रामीण अजय माथुर, फर्म मालिक राजकुमार शर्मा, फर्म मैनेजर अंकित गर्ग, इंचार्ज निखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे।

बकाया वसूली को लेकर मंथन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय बैठक हाल में बुधवार को डिस्कॉम एसई डॉ. वाजपेयी ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें बकाया वसूली को लेकर मंथन किया गया। एसई ने सभी को बकाया वसूली शत-प्रतिशत कराने की बात कही।

Published on:
17 Jan 2018 09:38 pm
Also Read
View All