श्री गंगानगर

Video : आबकारी निरीक्षक, बाबू सहित तीन 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ब्यूरो की टीम की कार्रवाई की खबर लगते ही अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 7:24 PM IST
excise inspector
excise inspector

- शराब दुकान को सुचारु चलाने के लिए ली थी मंथली

रायसिंहनगर.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर रेंज की टीम ने बुधवार दोपहर शराब दुकान को सुचारु चलाने व मामले दर्ज नहीं करने की एवज में मंथली के नाम पर पैंतीस हजार रुपए की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक, आबकारी विभाग के बाबू सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।टीम ने इनसे रिश्वत की राशि सहित अन्य रुपए भी बरामद किए हैं। ब्यूरो की टीम की कार्रवाई की खबर लगते ही अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर रेंज की पुलिस अधीक्षक ममता राहुल ने बताया कि गांव डेबला पदमपुर निवासी परिवादी संदीप सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि आबकारी निरीक्षक उसकी शराब दुकान का सुचारु संचालन के लिए रिश्वत मांग रहा है। इस पर ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियां की ओर से गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान रायसिंहनगर आबकारी निरीक्षक ललित कुमार व आबकारी विभाग का बाबू रामेश्वरलाल भाटी की ओर से परिवादी से शराब ठेके की दुकान का सुचारु रूप से संचालन करने देने के लिए और गलत तरीके से मुकदमें वगैरह नहीं बनाने की एवज में अवैध रूप से मंथली मांगी, जो अप्रेल माह से अक्टूबर माह तक की पांच हजार रुपए हर माह के किसाब से 35 हजार रुपए रिश्वत के मांगे तथा माह नवंबर से छह हजार रुपए रिश्वत लेना तय किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपियों ने अपने जिला आबकारी अधिकारी व सहायक आबकारी अधिकारी, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी रिश्वत के पैसे पहुंचाना बताया।

सत्यापन के बाद बुधवार को बीकानेर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियां के नेतत्व में आई टीम ने कार्रवाई की। बुधवार को परिवादी से आबकारी बाबू रामेश्वरलाल भाटी ने 35 हजार रुपए रिश्वत की राशि ले ली।यह रिश्वत की राशि बाबू रामेश्वरलाल भाटी ने आबकारी निरीक्षक ललित कुमार के कहने पर उसके किराए मकान में उसके पास खड़े विवेक बिश्नोई को दी। विवेक बिश्नोई ने यह राशि लेकर छत पर रखी एक चारपाई पर छिपा दी। टीम ने इस चारपाई से 35 हजार रुपए की रिश्वत की राशि बरामद कर ली। इस राशि के अलावा चारपाई से 30 हजार 200 रुपए ओर मिले। कार्रवाई के दौरान ब्यूरो टीम ने बाबू रामेश्वरलाल भाटी व विवेक बिश्नोई के हाथ धुलवाए, जो लाल हो गए। वहीं रामेश्वरलाल की पेंट की जेब भी धुलवाई गई। आरोपितों ने मौके पर रिश्वत की राशि लेना स्वीकार किया। टीम ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियां के साथ सीआई मनोज कुमार, अशोक श्रीमाली, अनिल कुमार, मंगलदास, गिरधारी, हंसराज, नरेन्द्र, ज्ञानेन्द्र सिंह व महेश सिंह शामिल थे।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट