श्री गंगानगर

राजस्थान में कर्ज व मानसिक परेशानी के कारण किसान ने की खुदकशी,खेत में पेड़ से लटका मिला शव, पूरे गांव में मची सनसनी

राजस्थान में कर्ज व मानसिक परेशानी के कारण किसान ने की खुदकशी,खेत में पेड़ से लटका मिला शव, पूरे गांव में मची सनसनी  
2 min read
Farmer Suicide
Farmer Suicide

श्रीगंगानगर ।

राजस्थान में अभी किसानों की आत्महत्या ने रुकने का नाम नहीं लिया है। प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले के जैतसर में सोमवार सुबह मानसिक रुप से परेशान चल रहे एक किसान ने पास के ही एक खेत में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

श्रीगंगानगर के जैतसर थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा में सोमवार सुबह मानसिक रुप से परेशान चल रहे एक किसान ने पास के ही एक खेत में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह करीब दस बजे जैसे ही आसपास के किसानों एवं ग्रामीणों ने खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से एक व्यक्ति को लटकते हुए देखा तो जैतसर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर उमड़ पड़ा पूरा गांव

वहीं किसान के पेड़ पर लटके होने की सूचना पूरे गांव में आग की जैसे फ़ैल गई। इसी के चलते रघुनाथपुरा गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस थाना के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारकाप्रसाद ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ पर लटक रहे मृतक किसान केसरनाथ (62) पुत्र भीयांनाथ के शव को नीचे उतरवा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां मृतक किसान केसरनाथ के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया।

कर्ज के चलते मानसिक रूप से था परेशान

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसान केसरनाथ पिछले कुछ महीनों से माानसिक रुप से परेशान था। मृतक किसान केसरनाथ के दो पुत्र एवं दो पुत्रीयां है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक केसरनाथ के नाम गांव सात बीडब्ल्यूएसएम में 11 बीघा कृषिभूमि है। जिस पर उसने बैंक से लिमिट बनवा कर्ज ले रखा था।

Published on:
02 Jul 2018 05:33 pm
Also Read
View All
Success Story: 600 रुपए से शुरू हुआ सफर, आज 280 ट्रकों के मालिक राजस्थान के रमेश; सैकड़ों लोगों को दे रहे रोजगार

श्रीगंगानगर: एक साथ जलीं 4 चिताएं, निजी स्कूलों में रहा अवकाश, हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी, मां और चाची की हुई थी मौत

Rajasthan: ‘नए मकान में कौन रहेगा?’, हादसे में उजड़ा पूरा परिवार, एक साथ 4 लोगों की मौत, 6 महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

श्रीगंगानगर के बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, पत्नी के इलाज से पहले उजड़ गया परिवार

राजस्थान के 43,537 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 साल तक मिलेगी फ्री इंटरनेट, कॉल और SMS वाली सिम, आदेश जारी