पिछले दो दिन से बारिश कम इलाकों में ही हुई है। इस दौरान कुछ जिलों में उमस और गर्मी से चलते लोग परेशान रहे। वहीं राजस्थान में कई जिलों में तापमान 24 डिग्री से 28 डिग्री तक रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, सीकर में 26 डिग्री, अजमेर में 26.5 डिग्री, कोटा में 26.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 24 डिग्री, बाड़मेर में 26.6 डिग्री, जोधपुर में 28.4 डिग्री समेत जैसलमेर में 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।