रोहट. पुलिस ने ठगी की फिराक में घूम रहे दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार खाखड़ी मेड़ता निवासी रूपाराम पुत्र बसाराम मेघवाल व गरवलिया जैतारण निवासी दिलीप पुत्र बुद्धाराम प्रजापत रविवार को कार लेकर रोहट कस्बे से आसपास के गांवों में ग्रामीणों के साथ ठगी करने की फिराक में घूम रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार जब्त कर ली गई। कार से गैस के चूल्हे, कूलर, धनवर्षा यंत्र बरामद किए। उल्लेखनीय है कि ठगी का एक गिरोह गत दिनों पकड़ा गया था, वह रिमाण्ड पर चल रहा है।