11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपना चौधरी के कार्यक्रम आयोजन पर हाईकोर्ट से आई ऐसी खबर की प्रशंसक हुए खुश

सपना चौधरी के कार्यक्रम आयोजन पर हाईकोर्ट से आई ऐसी खबर की प्रशंसक हुए खुश

2 min read
Google source verification
pak keddi

sapna choudhary

जयपुर।

हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम को पुलिस ने इजाजत देने से इनकार कर दिया था पुलिस ने कहा था कि कानून व्यवस्था और जाप्ता नहीं होने की वजह से अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस पर आयोजक राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने कार्यक्रम के लिए पुलिस की इजात नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की और पुलिस को भी जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान कोर्ट में पुलिस एसीपी के साथ दूसरे आलाधिकारी भी मौजूद रहे। प

नेताओं के लिए जाप्ता कार्यक्रम के लिए क्यों नहीं
सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप मेहता ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर को कार्यक्रम बड़ी मुश्किल से मिलते हैं इवेंट कम होते हैं इस पर
में पुलिस इज़ाज़त नही देने या मामला। जस्टिस संदीप मेहता की अदालत में हुई मामले की सुनवाई। कोर्ट ने कहा कि नेताओं के कार्यक्रम के लिए लॉ एंड आर्डर के लिए जाप्ता कहां से आते हैं जब नेताओं के लिए जाप्ता आ सकता हैं तो फिर जनता के कार्यक्रम के लिए जाप्ता क्यों नहीं होता है और जनता के कार्यक्रम में नफरी क्यों नहीं होती है।

हिस्ट्रीशीटर है तो क्या हुआ
कोर्ट के सख्त रवैये को देखकर पुलिस अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए और कोर्ट को कहा कि आयोजक हिस्ट्रीशीटर है जिस पर कोर्ट ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर को अनुमति नहीं देगें यह कहां पर लिखा हुआ है और यदि पुलिस अनुमति नहीं देती है तो कोर्ट अपनी ओर से अनुमति जारी करेगा। कोर्ट ने इस पर पुलिस को दो बजे फैसला कर कोर्ट को बताने के आदेश दिए।
पुलिस ने जारी की अनुमति
दो बजे मामले की सुनवाई शुरू होने पर कोर्ट को पुलिस ने बताया कि आयोजकों को सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम के लिए अनुमति जारी कर दी है कोर्ट को दी जानकारी के अनुसार पुलिस ने पांच जुलाई को रात आठ बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग