श्री गंगानगर

बजट के अभाव में नहीं बन रहे पक्के खाले

http://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 9:15 PM IST
giving memorandum
giving memorandum

- किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
श्रीगंगानगर.

गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी और पक्के खालों के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम किसान संघर्ष समिति की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि अगर किसानों की मांगें जल्द ही पूरी नहीं की गई तो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। नाराज किसानों के प्रतिनिधि सिर पर काले पटके बांधे हुए थे।

समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि गंगनहर परियोजना क्षेत्र में विभिन्न चकों के कच्चे खाले व लंबे समय से बने पक्के खाले जीर्ण-शीर्ण हैं। सीएडी विभाग द्वारा अनेक खालों को पक्का बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है, लेकिन बजट के अभाव में खाले पक्के नहीं बन रहे। किसानों ने सरकार से तुरंत प्रभाव से खालों के लिए बजट जारी करने का आग्रह किया है।

कच्चे खालों को दी जाए प्राथमिकता

किसान नेताओं का कहना था कि अब जो बजट दिया जाए वह प्राथमिक तौर पर उन चकों के खालों को दिया जाए जो शुरू से अब तक पूर्ण रूप से कच्चे हैं। गंगनहर परियोजना के काश्तकारों की 1 जुलाई से 20 सितंबर तक 2500 क्यूसेक पानी की हिस्सेदारी है, लेकिन गंगनहर के काश्तकारों को उनके हिस्से का पूरा पानी न देकर अन्य नहरी परियोजनाओं में दिया जा रहा है जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में किसान नेता सुभाष सहगल, ढोकल राम, ओमप्रकाश, विष्णु कुमार, गोपीसिंह और अमरसिंह बिश्नोई शामिल थे।

Read more news.....

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा