श्री गंगानगर

एमएसपी में बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं किसान

केंद्र सरकार ने आगामी खरीफ के प्रमुख कृषि जिन्सों का बुधवार को जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया है, उससे कई किसान नेता संतुष्ट नहीं है।
1 minute read
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर

केंद्र सरकार ने आगामी खरीफ के प्रमुख कृषि जिन्सों का बुधवार को जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया है, उससे कई किसान नेता संतुष्ट नहीं है। इनके अनुसार फसलों की उत्पादन लागत की तुलना में यह बढ़ोतरी कम है। जब तक एमएसपी पर सारे माल की खरीद सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक बढ़ोतरी की बात सिर्फ जुमला साबित होगी।

गंगानगर किसान समिति के संयोजक रणजीत सिंह राजू के अनुसार नई एमएसपी किसानों के साथ धोखा है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए घोषणा जरूर की गई है लेकिन भाव कम रखे गए हैं। सरकार को किसान का सारा माल खरीदने की गारंटी साथ की साथ देनी चाहिए, जब तक ऐसा नहीं होगा किसान संतुष्ट नहीं होंगे।

किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता एडवोकेट सुभाष सहगल के मुताबिक एमएसपी में बढ़ोतरी की सिर्फ बातों से कुछ नहीं होने वाला। इस बार रबी में एमएसपी घोषित किए जाने के बावजूद जौ नहीं खरीदा, पिछली बार सरसों नहीं खरीदी थी। सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है, वह आंदोलनों में उलझाए रखना चाहती है। जब तक एमएसपी उत्पादन लागत को ध्यान में रखते हुए घोषित नहीं होगी और सारे माल की खरीद सुनिश्चित नहीं होगी, किसानों को कोई फायदा नहीं होगा।

Read more news.....

Published on:
04 Jul 2018 08:42 pm
Also Read
View All
कम पानी, ज्यादा कमाई वाली फसल पर रोक? श्रीगंगानगर में ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसान आगे, सरकार पीछे – परीक्षण की मांग

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त