इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
घड़साना.
बेहवाला क्षेत्र के चक 9 जेडडब्ल्यूएम में बुधवार को नईमंडी घड़साना आने के लिए सडक़ पर खड़ी महिला को अज्ञात कार चालक व दो अन्यों ने लिफ्ट देकर रास्ते जेवरात छीन लिए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कार में लिफ्ट देकर महिला से जेवरात छीने, तीन के खिलाफ मामला दर्र्जं घड़साना. बेहवाला क्षेत्र के चक 9 जेडडब्ल्यूएम में बुधवार को नईमंडी घड़साना आने के लिए सडक़ पर खड़ी महिला को अज्ञात कार चालक व दो अन्यों ने लिफ्ट देकर रास्ते जेवरात छीन लिए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जांच अधिकारी अस्तअली खान ने बताया कि चक की रहने वाली पीडि़त महिला तारावंती देवी बावरी पति अवतार सिंह के साथ थाने में पेश हुई। पीडि़ता ने थानाधिकारी विक्रम चौहान को आपबीती सुनाई। महिला ने बताया है कि दोपहर लगभग 12 बजे वह नईमंडी घड़साना जाने के लिए चक में सडक़ किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बेहवाला की ओर से एक कार आयी। कार उसके पास आकर रुक गई। कार में सवार अज्ञात महिलाा ने उसे पूछा कि कहां जाना है।
उसने घड़साना नई मंडी जाने के लिए बताने पर अज्ञात महिला तथा कार में सवार दो पुरुषों ने बैठने का आग्रह किया तथा नईमंडी छोड़ देने की बात कही। पीडि़ता ने बताया कि रास्ते में महिला सहित तीनों जनों ने धमका कर गले में पहना सोने का लोकेट, कानों में पहनी सोनी की बालियां, पैरों में पहनी पाजेब छीन ली। जांच अधिकारी अस्तअली खान ने बताया कि चक की रहने वाली पीडि़त महिला तारावंती देवी बावरी पति अवतार सिंह के साथ थाने में पेश हुई। पीडि़ता ने थानाधिकारी विक्रम चौहान को आपबीती सुनाई। आरोपितों ने नईमंडी के बाहरी भाग रिको एरिया में सुनसान स्थल पर सडक़ पर उतार कर फरार हो गए। जांच अधिकारी खान ने बताया कि पीडि़ता अनपढ महिला है। कार के नम्बर तथा अन्य पहचान देने में असमर्थ है।