श्री गंगानगर

राजस्थान के पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार; केन्द्रीय मंत्री ने जताई संवेदनाएं

Gurjant Singh Brar Passed Away: राजस्थान के पूर्व मंत्री और सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़ के दादा, गुरजंट सिंह बराड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
less than 1 minute read
Feature image

Gurjant Singh Brar Passed Away: राजस्थान के पूर्व मंत्री और सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़ के दादा, गुरजंट सिंह बराड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरजंट सिंह बराड़ अपने इलाके में साफ सुथरी राजनीति और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। अपने विनम्र स्वभाव और समाज के प्रति उनकी गहरी निष्ठा के कारण, वे राजस्थान के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर राजस्थान के कई नेताओं ने संवेदनाएं जताई हैं।

दरअसल, सादुलशहर MLA गुरवीर बराड़ के दादा गुरजंट सिंह बराड़ का निधन प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और उनकी सेवा की भावना हमेशा प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

बता दें, गुरजंट सिंह बराड़ हनुमानगढ के संगरिया व श्रीगंगानगर के सादूलशहर से चार बार विधायक और एक बार मंत्री रहे हैं। गुरजंट सिंह बराड़ सादुलशहर और उसके आसपास के इलाकों में खासे लोकप्रिय नेता थे। उनकी सरलता और सबके प्रति अपनत्व ने उन्हें समाज में एक विशेष स्थान दिलाया। उनके निधन से स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

बराड़ के निधन पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संवेदनाएं जताते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़ के दादाजी आदरणीय सरदार गुरजंट सिंह बराड़ के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ | ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

Updated on:
03 Nov 2024 08:27 pm
Published on:
03 Nov 2024 06:50 pm
Also Read
View All
Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला

World Mental Health Day: श्रीगंगानगर में रोज 200 से ज्यादा लोग इलाज के लिए पहुंच रहे अस्पताल, जाने पीछे की वजह