श्री गंगानगर

गैंगस्टर धोलू के चार साथी व शरण देने वाला आरोपी जेल भेजे

अब मामले में धोलू को लाएगी पुलिस
2 min read
Feature image

श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी थाना पुलिस की ओर से हरियाणा के गैंगस्टर धोलू चौधरी की ओर से यहां किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सुभाष मार्केट धींगड़ा पार्क के समीप कुलदीप के घर हथियारों सहित भेजे गए हरियाणा के चार बदमाशों व शरण देने वाले कुलदीप को गिरफ्तार किया था, जिनको पूछताछ के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अब इस मामले में पुलिस धोलू को लाएगी।

पुलिस ने बताया कि पुरानी आबादी थाना प्रभारी रणजीत सिंह सेवदा को मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि सुभाष मार्केट निवासी कुलदीप के निवास पर हरियाणा के गैंगस्टर धोलू चौधरी ने चार हरियाणा के युवकों को भेजा है। इस पर थाना प्रभारी ने मय जाब्ते के कुलदीप के घर पर दबिश की कार्रवाई की। जहां से आरोपी हमायुपुर मातनहेल सालावास झज्जर हरियाणा निवासी कपिल उर्फ बीडा पुत्र सुरेन्द्र, भाकली कोहली कोसली रेवाडी हरियाणा निवासी राहुल पुत्र रामावतार, अमन उर्फ कुल्फी पुत्र विजय कुमार, गजेन्द्र कुमार पुत्र सत्यनारायण व सुभाष मार्केट धींगड़ा पार्क के समीप पुरानी आबादी निवासी कुलदीप पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने 4 देसी पिस्तोल 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। इनके खिलाफ धारा 3/25 (6)(7) आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई रामसिंह को सौंपी है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे धोलू चौधरी की ओर से संचालित संगठित गिरोह के सदस्य है। धोलू चौधरी ने पूर्व में गंगानगर में फायर कराए थे और अब भी हरियाणा से श्रींगगानगर में अपराध करने षड्यंत्र रचने के उद्देश्य से कुलदीप के मकान में एकत्र हुए थे। कुलदीप व धोलू हत्या के मामले में श्रीगंगानगर जेल में थे। जिससे इनकी आपस में जानकारी है। धोलू ने कुलदीप से सम्पर्क कर आरोपियों को हथियारों सहित उसके निवास स्थान पर भेजा था। व्यापारी अरूण जैन के मकान सुखाडियानगर प्रथम में धोलू ने अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से आकर फायरिंग की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस वारदात से दो दिन पहले धोलू चौधरी ही अपने चार साथियों को अवैध हथियारों और कारतूसों सहित कुलदीप के निवास स्थान पर छोड कर गया था। इन चारों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने भी कुलदीप के मकान पर दबिश दी तो पूर्व में ही आरोपी कही अन्यत्र स्थान पर छुप गए थे। आरोपियों को रिमांड के बाद शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अब इस मामले में पूछताछ के लिए गैंगस्टर धोलू को लाया जाएगा।

Published on:
06 Aug 2021 11:30 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश

पश्चिमी राजस्थान में 150 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे ट्रर्मिनल, उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान