श्री गंगानगर

हाईवोल्टेज लाइन में करंट लगने से गैस एजेंसी कर्मी की मौत

सूरतगढ़.ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेण्डर की सप्लाई करने वाले स्थानीय गैस एजेंसी कर्मी की सोमवार को पीलीबंगा तहसील के मानकथेड़ी गांव में हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आ गया। उसे ग्रामीणों की मदद से यहां ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया गया। गैस एजेंसी कर्मी की मौत की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधि व मृतक के परिजन उपजिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने पीलीबंगा से जोधपुर विद्युत वितरण निगम के मनदीप सिंह, गैस एजेंसी प्रबंधक के साथ वार्ता की। इसमें जोधपुर डिस्कॉम की तरफ से पांच लाख रुपए, गैस एजेंसी की ओर से करवाए बीमा क्लेम 3 से 5 लाख रुपए, गैस एजेंसी की ओर से दो लाख रुपए नगद देने पर सहमति जताई गई। इसके बाद पीलीबंगा पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 8:13 PM IST
Feature image
Updated on:
2 Sep 2025, 8:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: प्रेम-प्रसंग के चक्कर में घूम रहे 3 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, चोर समझकर बुलाई पुलिस

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, 8.66 करोड़ रुपए होंगे खर्च, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, पाक हैंडलर शाह के संपर्क के मिले सुबूत

Sriganganagar : 1999 के चर्चित भांभू कॉलोनी तिहरे हत्याकांड के सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, जेल से काम पर गया था बाहर

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट