
श्रीगंगानगर. जिले में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला कलक्टर के निर्देश पर रविवार को उपखंड अधिकारी नयन गौतम, तहसीलदार रविशंकर, कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी पूजा अग्रवाल, रसद निरीक्षक धर्मपाल पूनियां, सोहनसिंह व विनोद कुमार की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्यवाहक डीएसओ ने बताया कि कंट्रोल रूम से शिकायत मिली कि शहर के कई प्रतिष्ठानों और होटलों को ऊंचती तरीके से गैस सिलेंडरों की सप्लायर बालाजी धाम क्षेत्र और नेहरा नगर में रहने वाले कई बिचौलिए कर रहे है। इस सूचना पर नेहरा नगर गली नम्बर छह में स्थित विनोद कुमार अग्रवाल के घर पर छापा मारा तो वहां एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पाया गया। इस मकान से कुल 16 सिलेंडर जब्त किए गए। तलाशी के दौरान टीम को मकान में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे हुए मिले। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और एलपीजी अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई करते हुए 12 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, एक 19 किलोग्राम का व्यावसायिक सिलेंडर और तीन 5 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर मौके से बरामद कर जब्त किए गए। सिलेंडरों की खेप जिस शख्स से बरामद की है, उसने प्रारभिंक पूछताछ में अपने रिश्तेदारों के सिलेंडर होने के दावे किए। रसद विभाग ने मौके पर इन सिलेंडर की जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए मूमल गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान सदर थाने से एएसआई सतवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस दल भी मौजूद था।
ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी का निरीक्षण
इधर, जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन जांच दल और जिला सतर्कता यूनिट ने ग्रामीण क्षेत्र में भी निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने 1 एफ बड़ा और फतुही शिवपुर क्षेत्र में स्थित जय हनुमान इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Updated on:
15 Mar 2026 11:22 pm
Published on:
15 Mar 2026 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
