श्री गंगानगर

रेल पटरियों के बीच मिला किशोरी का कटा सिर, कुत्ते नोंच रहे थे

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास यार्ड में मंगलवार सुबह एक किशोरी का कटा हुआ सिर मिला, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2023, 8:02 PM IST
Girl severed head found on railway tracks
सांकेतिक तस्वीर

श्रीगंगानगर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास यार्ड में मंगलवार सुबह एक किशोरी का कटा हुआ सिर मिला, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल लेघा ने बताया कि मंगलवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने सूचना दी प्लेटफॉर्म नंबर तीन के समीप यार्ड में रेल पटरी के बीच कुत्ते एक सिर को नोंच रहे हैं।

सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी व तथा जवान वहां पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद क्षतविक्षत सिर को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। किशोरी की उम्र करीब 15-16 साल बताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आई थी। संभावना है कि इस ट्रेन से किशोरी का सिर कट गया और ट्रेन में फंसकर यहां आ गिरा। किशोरी के शरीर का अन्य हिस्सा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सभी आरपीएफ व जीआरपी थानों व स्टेशनों पर इस संबंध में मैसेज भेजा है। इस ट्रेन के रूट पर टीमें भी भेजी गई हैं।

Published on: