श्री गंगानगर

Good News: नए साल में मिलेगी सौगात, श्रीगंगानगर से दिल्ली तक जल्द दौड़ेगी वंदेभारत

Vande Bharat Train: राज्य के चार बड़े शहरों के अलावा श्रीगंगानगर से देश की पहली सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन वंदे भारत 180 की स्पीड से दौड़ेगी। इतनी स्पीड होने के बावजूद ट्रेन के भीतर पानी से भरे हुए गिलास से एक बूंद भी नहीं छलकेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 1:48 PM IST
vande_bharat_.jpg

Vande Bharat Train: राज्य के चार बड़े शहरों के अलावा श्रीगंगानगर से देश की पहली सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन वंदे भारत 180 की स्पीड से दौड़ेगी। इतनी स्पीड होने के बावजूद ट्रेन के भीतर पानी से भरे हुए गिलास से एक बूंद भी नहीं छलकेगी। रेलवे बोर्ड के अनुसार नए वर्ष में श्रीगंगानगर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर व श्रीगंगानगर से चलेगी।

यह गाड़ी दिल्ली तक चलेगी और अपनी स्पीड के कारण वर्तमान में चलने वाली गाड़ियों से आधे समय में ही सफर तय कर लेगी। यह गाड़ी पूरी तरह वातानुकूलित है,जो हवाई जहाज जैसे महंगे सफर का अहसास करवाएगी। उत्तर पश्चिमी रेलवे के अनुसार देश में इस गाड़ी के 40 रैक पटरी पर है। राजस्थान के चार शहरों में यह ट्रेन चल रही है जबकि इसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च की गई थी। इसमें 150 करोड़ रुपए जोधपुर ट्रेन के डिपो के पर खर्च की गई।

चल रही है प्रक्रिया, शीघ्र शुरू होगी गाड़ी
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राज्य में कई जगह से चल रही है। इस गाड़ी की मेंटेनेस के लिए श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर मशीनों आदि की आपूर्ति हो चुकी है। उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष में यह गाड़ी यहां से शुरू होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

कृष्ण लाल पंवार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर,उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल, बीकानेर।

Updated on:
1 Jan 2024, 1:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला