8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल पर सरकार का बड़ा तोहफा, आज से मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर!

Gas Cylinder Price: राज्य में 1 जनवरी से 72.60 लाख उज्जवला व बीपीएल धारक लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 1 Jan 2024, 8:45 AM IST

photo_6093390972261087515_x.jpg

Gas Cylinder Price: राज्य में 1 जनवरी से 72.60 लाख उज्जवला व बीपीएल धारक लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने बताया कि रसोई गैस सब्सिडी योजना के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और सभी जिला रसद अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : युवाओं को नए साल में मिलेगा नौकरी का मौका, जनवरी से हो जाएगी शुरुआत, ये होंगी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तारीख

लाभार्थी को मिलने वाले सिलेंडर की गणना महीने की प्रथम और अंतिम तारीख के हिसाब से होगी और सब्सिडी एक सिलेंडर पर ही देय होगी। योजना का लाभ उपभोक्ताओं को 1 जनवरी के बाद पंजीयन कराने पर भी मिलेगा। उपभोक्ता विकसित भारत संकल्प शिविरों में योजना के लिए कभी भी पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नए साल में शिक्षा विभाग देगा गिफ्ट, इन पदों पर होगी भर्ती, शिक्षकाें और छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था, जिसे बाद में सरकार ने अपने 100 दिवस के संकल्प पत्र में भी शामिल किया है, जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फाइल को मंजूरी दे दी।