श्री गंगानगर

Rajasthan News: श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ा, किसानों को 2735 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे

Rajasthan News: इस बार श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में गेहूं उत्पादन करीब 25.25 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। किसानों को बोनस सहित 2,735 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2026, 12:54 PM IST
Wheat piled up in the new grain market of Sri Ganganagar
Wheat piled up in the new grain market of Sri Ganganagar

श्रीगंगानगर.न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद को लेकर किसानों के बढ़ते दबाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्य सरकार ने श्रीगंगानगर जिले के किसानों को बड़ी राहत दी है। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के साथ-साथ खरीद अवधि भी 12 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे उन किसानों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा,जिनकी उपज अब तक सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंच सकी थी।जिले में इस बार एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए 89,332 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इनमें से 59,062 किसानों से खरीद पूरी हो चुकी है,जबकि 30,270 किसान अभी भी अपनी उपज बेचने की प्रतीक्षा में हैं। ऐसे में खरीद अवधि बढ़ाने और लक्ष्य में वृद्धि से मंडियों में खरीद प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।राज्य सरकार ने श्रीगंगानगर का खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 6.70 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। पड़ोसी हनुमानगढ़ जिले का लक्ष्य 8.96 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। दोनों जिलों को मिलाकर श्रीगंगानगर मंडल का कुल खरीद लक्ष्य 15.66 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया है,जो प्रदेश की कुल सरकारी खरीद का बड़ा हिस्सा है।इस बार श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में गेहूं उत्पादन करीब 25.25 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। किसानों को बोनस सहित 2,735 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।

निर्धारित अवधि में शेष किसानों की उपज खरीदने की चुनौती

सरकार का यह निर्णय ऐसे समय आया है जब संयुक्त किसान मोर्चा सहित विभिन्न किसान संगठनों ने खरीद लक्ष्य और अवधि नहीं बढ़ाने पर 10 जून को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। किसानों ने घोषणा की थी कि मांगें नहीं मानी गईं तो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार के फैसले के बाद फिलहाल किसानों को राहत मिली है, लेकिन प्रशासन के सामने निर्धारित अवधि में शेष किसानों की उपज खरीदने की चुनौती बनी हुई है।

गेहूं खरीद की प्रमुख बातें

  • श्रीगंगानगर का नया खरीद लक्ष्य : 6.70 लाख मीट्रिक टन
  • खरीद की अंतिम तिथि : 12 जून
  • पंजीकृत किसान : 89,332
  • अब तक खरीद पूरी : 59,062 किसान
  • प्रतीक्षारत किसान : 30,270
  • हनुमानगढ़ का खरीद लक्ष्य : 8.96 लाख मीट्रिक टन
  • श्रीगंगानगर मंडल का कुल लक्ष्य : 15.66 लाख मीट्रिक टन
  • किसानों को भुगतान : 2,735 रुपए प्रति क्विंटल (बोनस सहित)

प्रदेश की स्थिति

  • पंजीकृत किसान : 4,84,694
  • जिन किसानों से खरीद हो चुकी : 2,99,499
  • खरीद लक्ष्य : 28.50 लाख मीट्रिक टन
  • अब तक खरीद : करीब 25 लाख मीट्रिक टन

वर्जन

"श्रीगंगानगर जिले में गेहूं की एमएसपी पर खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 6.70 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। साथ ही खरीद अवधि 12 जून तक बढ़ाई गई है। विभाग का प्रयास है कि सभी पंजीकृत किसानों की उपज की खरीद निर्धारित समय में पूरी की जाए।"

-कविता सिहाग, जिला रसद अधिकारी (डीएसओ), श्रीगंगानगर

Updated on:
9 Jun 2026, 12:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम

Rajasthan Railway Track Blast: पति गिरफ्तार हुआ तो पाक हैंडलर्स के संपर्क में आई महकदीप, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक उड़ाया

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक-युवती की किसने की थी मदद?

राजस्थान में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, होटल मालिक समेत तीन हिरासत में