श्री गंगानगर

BharatBandh के आह्वान के बाद राजस्थान बॉर्डर पर अचानक बढ़ी टेंशन, मचान बना रही पुलिस… कई बसें और ट्रेनें बंद, कईयों के रूट बदले

BharatBandh :हालातों पर नजर रखने के लिए मचान भी बनाए गए हैं और वहां से पुलिस अफसर सब कुछ देख रहे हैं।
less than 1 minute read
Farmers protest
farmer's protest demo pic

BharatBandh : एमएसपी कानून समेत अन्य कई मांगों को लेकर आज भारत बंद का आहृवान किया गया है। इस आह्वान का असर राजस्थान पर भी दिख रहा है। राजस्थान के बॉर्डर जिले जिनमें गंगानगर, अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ शामिल हैं.....। उन जिलों में सुरक्षा बंदोबस्त आज और ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं। गंगानगर में तो बीस फरवरी तक धारा 144 जारी है। तीनों जिलों में भारी पुलिस फोर्स बॉर्डर एरिया पर तैनात की गई है। हालातों पर नजर रखने के लिए मचान भी बनाए गए हैं और वहां से पुलिस अफसर सब कुछ देख रहे हैं।

दरअसल दिल्ली कूच के बाद अब पंजाब और हरियाणा के किसानों का पूरा भारत बंद करने का आह्वान है। तीन बार केंद्र सरकार से वार्ता की गई है लेकिन तीनों बार ही यह बेनतीजा रही है। इस बीच प्रदर्शन जारी है। पंजाब और हरियाणा का बॉर्डर राजस्थान के अनूपगढ़ , गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले की बॉर्डर से सटता है। इसी कारण यहां पर थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम डवलप किया गया है।

लोहे से बेरिकेडिंट, सीमेंट ब्लॉक की दीवारें, सड़कों पर कीलें ठोंकी गई हैं ताकि किसान आगे नहीं आ सकें। श्रीगंगानगर से भठिंडा ट्रेन को निरस्त किया गया है। श्रीगंगानगर से अंबाला ट्रेन को बठिंडा तक चलाया जा रहा है। वहीं अजमेर से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन को वाया तरनतारन चलाया गया है। गंगानगर से पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाले रोडवेज बसे बंद हैं। कुछ निजी परिवहन बसें चल रही हैं, लेकिन वे भी आज बंद रह सकती हैं। तीनों जिलों के एसपी और कलक्टर्स ने बॉर्डर इलाकों में ही डेरा डाले रखा है।

Published on:
16 Feb 2024 10:06 am