श्री गंगानगर

Video : एसपी ऑफिस में आने वाले पुलिसकर्मियों के काटे चालान

पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार के निर्देश पर यातायात को लेकर जागरुकता एवं हादसों में कमी लाने के प्रयास शुरू किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 9:07 PM IST
challan
challan

श्रीगंगानगर.

पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार के निर्देश पर यातायात को लेकर जागरुकता एवं हादसों में कमी लाने के प्रयास शुरू किए गए हैं।इसके चलते बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से सबसे पहले एसपी ऑफिस में बिना हेलमेट के बाइकों पर आने वाले पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों के चालान काटे गए।

यातायात शाखा के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहले अपनों को सुधारों अभियान शुरू किया गया है। ।इसके तहत बुधवार को एसपी ऑफिस के सामने रोड पर यातायातकर्मियों को तैनात किया गया था।

जहां बाइकों पर बिना हेलमेट के एसपी ऑफिस में आने वाले पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों सहित अन्य कई लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान पुलिस की ओर से 13 वाहनों के चालान किए। ।

वहीं कुछ लोग कार्रवाई चलते देखकर एसपी ऑफिस परिसर में ही नहीं आए और अपने वाहनों को कहीं बाहर खड़ा कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि उनके कार्यालय में कोई भी बिना हेलमेट के बाइक लेकर नहीं आए। । यदि कोई आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ।

अब थानों के बाहर भी होगी कार्रवाई

- एसपी ऑफिस के बाद अब यातायात पुलिस की ओर से शहर के थानों के बाहर भी बिना हेलमेट के आने वाले पुलिसकर्मियों व परिवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को बाइक पर हेलमेट लगाने की हिदायत दी है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान