5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बकाया ओवर टाइम भुगतान की मांग को लेकर चल रहा इंटक का धरना स्थगित

जनवरी 2015 से मार्च 2016 तक के बकाया ओवर टाईम भुगतान की मांग को लेकर विगत 9 नबम्बर से परियोजना मुख्य द्वार पर चल रहा इंटक का धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 29 Nov 2017, 7:44 AM IST

thermal news

सूरतगढ थर्मल।

जनवरी 2015 से मार्च 2016 तक के बकाया ओवर टाईम भुगतान की मांग को लेकर विगत 9 नबम्बर से परियोजना मुख्य द्वार पर चल रहा इंटक का धरना मंगवार 20 दिन बाद उत्पादन निगम प्रशासन से बनी सहमति के पश्चात आगामी 18 दिसम्बर तक स्थगित किया गया है।

सूरतगढ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया की राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष नगीन कुमार कोठारी से सोमवार को जयपुर में फेडरेशन के सैकेट्री जनरल रामावतार स्वामी के नेतृत्व उत्पादन इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष इकवाल हुसैन, श्याम सुंदर शर्मा सहित सूरतगढ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के महामंत्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया से करीब दो घण्टे वार्ता में उत्पादन निगम के सी एम डी ने संगठन की मांग को जायज बताते हुये कहा कि आप ने सवैधानिक तरीके से अपनी बात रखी जो लोकतंत्र का अधिकार है। सभी तकनीकी कर्मचारियों के बकाया ओवर टाइम के भुगरण के सम्बन्ध में आ रही पेचीदगियों को आगामी 15 दिनों में दूर करने का प्रयास करुंगा।

वार्ता में परियोजना निदेशक पी एस आर्य, डारेक्टर फायनेंस, तकनीकी निदेशक सहित लेखा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष एवम प्रबन्ध निदेशक ने वर्ष 2017 के ओवर टाईम भुगतान का बजट आगामी एक दो दिन में जारी करने की भी बात कही।इसके पश्चात मंगलवार को सूरतगढ तापीय परियोजना के मुख्य अभियंता एम एल शर्मा, एवम उप मुख्य अभियंता एस सी सहारण ने धरना स्थल पर आकर धरनार्थियों को उठाया। उन्होंने बताया कि अगर 18 दिसम्बर तक बकाया 15 माह के ओवर टाईम का भुगतान नही किया गया तो मजबूरन इंटक को पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

इससे पूर्व मंगलवार को महामंत्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बृजलाल गोयल, गोपाल दास तंवर व नेमीचंद कच्छावा को माला पहनाकर धरने पर बैठाया। मंगलवार को धरने पर महावीर प्रसाद सांचौरिया, शिव कुमार चौधरी, दिनेश चावला, संदीप बिश्नोई,भानु प्रताप सिंह, रमेश शर्मा, गोपाल दास तंवर, ज्ञानीराम, सुरेश गुर्जर,राम कुमार, हनुमान सिंह ने सम्बोधित किया। फोटो- 1 जयपुर उत्पादन निगम सीएमडी से वार्ता करते इंटक प्रतिनिधि। 2 धरनास्थल पर इंटक प्रतिनिधियों से वार्ता करते मुख्य अभियंता एम एल शर्मा विजुअल बाईट- इंटक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा।