श्री गंगानगर

पहले लड़की फोन कर होटल के कमरे में बुलाती, इसके बाद शुरू होता था घिनौना ‘खेल’

राजस्थान पुलिस ने एक मामले की जांच में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है।

less than 1 minute read
AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

rajasthan crime News: सूरतगढ़। सिटी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। प्रारंभिक रूप से दर्ज बलात्कार के प्रकरण की जांच के दौरान मामला संगठित ब्लैकमेलिंग रैकेट से जुड़ा पाया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को बीकानेर के बाल सुधार गृह भेजा गया।

ये भी पढ़ें

‘पत्नी के अपने ही जीजा से संबंध, फिर बच्चा हुआ…’ हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर लगाया 50 हजार का जुर्माना

लोगों को बहला फुसलाकर होटल बुलाती थीं

हेड कांस्टेबल वेद ज्याणी ने बताया कि 25 जनवरी को विभिन्न धाराओं में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्य और दस्तावेजी प्रमाण जुटाए गए। तथ्यों के आधार पर हनुमानगढ़ के परमजीत, सरोज, शांता बाई व लक्ष्मीनारायण को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बना रखा था। गिरोह की महिलाएं और लड़कियां फोन के माध्यम से संपर्क कर लोगों को बहला फुसलाकर होटल या किराये के मकान पर बुलाती थीं।

चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ

वहां अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का प्रयास किया जाता था। बाद में इन्ही फोटो वीडियो के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Court News: रात में घर आए युवक की निर्मम हत्या, वजह थी ‘पत्नी से संबंधों’ का शक… अब कोर्ट ने सुनाई सजा

Published on:
05 Mar 2026 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर