श्री गंगानगर

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : ट्रक के पीछे जा घुसी एसयूवी, महिला और बच्ची समेत तीन की मौत

सूरतगढ (श्रीगंगानगर) में भीषण सड़क हादसा। तीन जनों की मौत। एसयूवी वाहन और ट्रक में टक्कर में बाद घटी दुर्घटना।

less than 1 minute read
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी वाहन

श्रीगंगानगर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई जबकि दो घायलों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नेशनल हाईवे 62 पर श्री सीमेंट फैक्ट्री फांटे (उदयपुर) के पास रविवार ( 26 मई ) को घटी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक श्री सीमेंट फैक्ट्री से नेशनल हाईवे पर सूरतगढ़ की ओर जा रहा था। जबकि एसयूवी वाहन राजियासर से सूरतगढ़ की ओर जा रही थी।

इस बीच अचानक से अनियत्रिंत होकर एसयूवी वाहन ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे एसयूवी में सवार एक बच्ची, महिला तथा अन्य जने समेत तीन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की सहायता से सूरतगढ़ के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस मृतकों व घायलों के बारे में जानकारी जुटा का आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
27 May 2024 05:13 pm
Published on:
26 May 2024 10:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर