श्री गंगानगर

Jordan murder case : सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन में से दो शूटरों की पहचान, देखे वीडियो

-जांच टीम गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
2 min read
jordan
Jordan murder case : सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन में से दो शूटरों की पहचान

श्रीगंगानगर.

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में आई फुटेज में दिखाई दिए तीन में से दो शूटरों की पहचान कर ली है। लेकिन तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है।


पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों अन्तरराजीय आपराधिक गिरोह के लिए काम करते हैं। इसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की पड़ताल की जा रही है। इनके ठिकानों के बारे में भी पंजाब-हरियाणा पुलिस से मदद मांगी गई है। एसओजी के आदेश पर पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल के आसपास वारदात के समय हुई मोबाइल कॉल को खंगाल रही है ताकि इस गैंग सदस्यों के बीच हुई आपसी बातचीत के कारण उनके मोबाइल नम्बर की जानकारी मिल सके।


पल-पल की दिनचर्चा से थे वाकिफ
सूत्रों की माने तो जॉर्डन की दिनचर्चा की पल-पल की जानकारी इस गिरोह के पास थी। वह कितने बजे उठता है, कितने बजे घर से कसरत के लिए बाहर निकलता है। कितने बजे नहाता है, नाश्ता, खाना और दोस्तों से कहां कहां कब कब जाता है। इसकी भनक जॉर्डन को नहीं थी। पुरानी आबादी मोहरसिंह चौक से लेकर मीरा मार्ग पर स्थित जिम तक किस कार में सवार होकर आया था, उसकी शूटरों को जानकारी थी। एसओजी अब यह पड़ताल कर रही है कि इतनी जानकारी जुटाने के लिए इस गिरोह के साथ स्थानीय स्तर पर कौन कौन शामिल था।


हर स्तर पर होगी जांच
एसओजी के एडिशन एसपी संजीव भटनागर ने 'पत्रिका' को बताया कि इस मामले की हर स्तर पर जांच की जाएगी। ऐसा कोई पहलू नहीं छोड़ा जाएगा जो मामले को प्रभावित करता हो। उन्होंने दावा किया कि घटना का जायजा लिया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी है। गिरोह के सदस्यों की भूमिका और किसने षडयंत्र रचकर हत्या करवाई है।

Published on:
24 May 2018 08:50 am
Also Read
View All
राजस्थान में MSP पर गेहूं खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, 9 जिलों में 163 करोड़ के भुगतान की जांच शुरू

श्रीगंगानगर में नकली सैन्य वर्दी सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 1,000 मीटर कपड़ा जब्त, कई दुकानों पर हुई छापेमारी

Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन