श्री गंगानगर

रोगियों और परिजनों के परिवादों का हो तुरंत निस्तारण

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आने वाले रोगियों और परिजनों के परिवाद तुरंत निस्तारित होने चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2017, 8:56 PM IST
meeting
meeting

श्रीगंगानगर.

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आने वाले रोगियों और परिजनों के परिवाद तुरंत निस्तारित होने चाहिए। हर परिवाद को गंभीरता से लेते हुए जांच होनी चाहिए। आमजन को इस महत्वाकांक्षी योजना का बेहतर तरीके से लाभ मिलना चाहिए। योजना को लेकर लापरवाही बरतने वाले और फर्जीवाड़ा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो। वे शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. एचएस बराड़ और सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

कलक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर अव्वल रहना खुशी की बात है, क्योंकि इससे साबित होता है कि चिकित्सक और स्टाफ संवेदनशील होकर आमजन को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी हर स्तर पर गर्भवती महिलाओं के प्रति गंभीरता बरती जाए और प्रयास किए जाए कि शत-प्रतिशत प्रसव संस्थागत ही हो।

बैठक में विशेष योग्यजनों के लिए लगने वाले शिविरों पर भी चर्चा की गई। योग्यजनों के प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में यदि कोई शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौसमी बीमारियों के संबंध में एंटी लार्वा गतिविधियां करने के आदेश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि मुखबिर योजना को लेकर जिले की टीम बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन जरूरत है कि निचले स्तर से भी कन्या भू्रण हत्या और भू्रण ***** जांच करने वाले लोगों की सूचना मिले।

उन्होंने यह सूचना सीधे राज्य कंट्रोल रूम या जिला पीसीपीएनडीटी प्रभारी को देने के लिए कहा। इसके अलावा आयरन स्क्रॉज, शिशु स्वास्थ्य, मातृ स्वास्थ्य आदि को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आरसीएचओ डॉ. वीपी असीजा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहत्ता, डीपीएम विपुल गोयल, सीओआईईसी विनोद बिश्रोई, डीएएम सतीश गुप्ता आदि शामिल हुए।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन