श्री गंगानगर

बाइक पर आए और लूट ले गए सोने की चेन

Goldhttps://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Gold chain
बाइक पर आए और लूट ले गए सोने की चेन

- पुुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय के पुरानी आबादी इलाके और पदमपुर कस्बे में दो अलग-अलग वारदातों में बाइक सवार युवक महिला के गले में पहनी सोने की चेन लूट ले गए। दोनों ही वारदातें पीडि़त महिलाओं के घरों के सामने हुई।
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी स्थित कृष्ण मंदिर के पास हुई वारदात के दौरान बाइक सवार युवकों ने पहले महिला से आसपास के एक पते के बारे में जानकारी ली तथा महिला पता बताने लगी तो चेन छीनकर युवक फरार हो गए। ठीक इसी तजज़् पर पदमपुर में भी चेन लूटने की वारदात हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी आबादी की सिंगारी देवी अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान आए युवकों ने उससे पता पूछा। वह पता बताने लगी। इसी दौरान युवकों ने उसके गले में पहनी चेन झपट ली और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिसकमीज़् मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। महिला के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।


इसी प्रकार पदमपुर कस्बे के वाडज़् ग्यारह में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला के शोर करने पर लोगों ने पीछा भी किया लेकिन लुटेरों का कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं इलाके में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार पदमपुर कस्बे के वाडज़् नंबर ग्यारह निवासी मोहनीदेवी सोनी सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खड़ी थी। तभी बाइक पर दो युवक आए और उससे बाबा का घर पूछने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली और बाइक पर सवार होकर दुगाज़् मंदिर होते हुए बैंक की तरफ भाग निकले।

महिला के शोर करने पर आए लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन लुटेरों का कहीं पता नहीं चल पाया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नाकेबंदी कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Published on:
02 Oct 2018 03:33 pm
Also Read
View All