Commitment was done on the pretext of getting entry in India's Got Talent Show, accused arrested- पन्द्रह साल की किशोरी के अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
श्रीगंगानगर. टीवी शो इंडियाज गोट टैलेंट शो में एंट्री करवाने का झांसा देकर एक किशोरी का अश्लील वीडियो बना कर देहशोषण करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस ने केसरीङ्क्षसंहपुर निवासी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गुरी पुत्र जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया।
यह एक आर्केस्ट्रा गु्रप में काम करता था। इसके खिलाफ पुरानी आबादी की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना के संबंध में महिला पुलिस थाने में चौबीस फरवरी को मामला दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी ने उसकी पन्द्रह वर्षीय बेटी को इंडियाज गोल्ड टैलेंट शो में एंट्री करवाने का झांसा दिया।
उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो खींच ली है। इन फोटो और वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर लगभग छह माह तक उसकी बेटी से देह शोषण करता रहा। पीडि़ता की मां विवाह कार्यक्रमों में काम करती थी।
पिछले साल एक शादी के कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह से मुकाकात हुई थी। तब वह घर आने लगा। उसकी बेटी जब घर पर डांस कर रही थी तब गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी ने अच्छा डांस का सब्जबाग दिखाया और अपने झांसा दिया कि मुंबई में उसकी अनेक लोगों से अच्छी जान पहचान है।
वह टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट शो में डांस के आधार पर एंट्री करवा देगा। इसके लिए पहले वीडियो और फोटो शूट करने होंगे। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाकर उसकी बेटी को धमकाना शुरू कर दिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा।
इधर, खेत में हरा लेने गई एक विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में एससीएसटी सैल के डीवाईएसपी ओमप्रकाश ने एक आरोपी को गिर$फतार किया है।
मटीलीराठान थाने में करीब दो सप्ताह पहले एक विवाहिता ने दौलतपुरा गांव सुभाष जाट पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि वह सुभाष के खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी, वहां जब वह अकेली ष्थी तब सुभाष उसे दबोच कर उससे दुष्कर्म किया। इस आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।