श्री गंगानगर

Video : दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनता दल यूनाइटेड

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश संयोजक दौलतराम पैंसिया ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 8:09 PM IST
jdu
jdu

श्रीगंगानगर.

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश संयोजक दौलतराम पैंसिया ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लडऩे का निर्णय किया है। वे गुरुवार को श्रीगंगानगर की कुम्हार धर्मशाला में पार्टी के जिला स्तरीय अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर संगठन स्तर पर नियुक्तियों का काम श्रीगंगानगर से शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किसी पार्टी से गठबंधन होता है तो हाईकमान के आदेशों के अनुसार काम किया जाएगा। आरक्षण की राजनीति पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के वोट लेकर उनके ही हितों पर कुठाराघात किया है। 1999 के बाद साधन सम्पन्न जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने से मूल पिछड़ा वर्ग के हित प्रभावित हुए हैं। ऐसे में मूल पिछड़ा वर्ग और इसके बाद शामिल जातियों का वर्गीकरण होना चाहिए।


पैंसिया ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने वास्तविक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण का लाभ दिया है। उनकी पार्टी भी इसी नीति पर काम कर रही है। किसानों के हित में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाकर फसलों के वाजिब दाम दिलवाना, डोली भूमि की खातेदारी काश्तकारों के नाम करवाना, प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी और दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के मुद्दों पर पार्टी काम कर रही है। प्रदेश महासचिव श्याम वर्मा ने कहा कि सामाजिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पार्टी काम कर रही है। छोटे-छोटे समूह जो अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं उन्हें पार्टी सम्मानपूर्वक आगे बढऩे का मौका दे रही है। इस मौके पर महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष अनिता जांगिड़ भी मौजूद थीं।


सम्मान समारोह में सांगठनिक स्तर पर नियुक्तियां भी की गई। इसमें दिनेश शर्मा जिलाध्यक्ष, खैरातीलाल चुघ जिला उपाध्यक्ष, गोपालठक्कर जिला सचिव, हेतराम वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, गगनदीप घोड़ेला को युवा जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष और श्यामलता खडग़ावत को महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनाया गया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले