श्री गंगानगर

अनाज मंडी में कलेवा योजना पर दो सप्ताह से लटका ताला

-किसानों व पल्लेदारों को नहीं मिल रहा सस्ता और पौष्टिक खाना-जिम्मेदार बोले, फर्म ने ऑनलाइन ओटीपी नहीं आने के कारण किया बंद

less than 1 minute read
अनाज मंडी में कलेवा योजना पर दो सप्ताह से लटका ताला
रावलामंडी. किसान कलेवा योजना के भवन में लगा ताला।

रावलामंडी. सरकार ने अनाज मंडी परिसर में आने वाले किसानों व पल्लेदारों के लिए किसान कलेवा योजना न्यूनतम मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरुआत की थी लेकिन रावला अनाज मंडी में इस योजना पर करीब दो सप्ताह से ब्रेक लग गया है। ऐसे में किसान व पल्लेदारों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी की ओर से पंचारिया ट्रेडर्स नामक फर्म को किसान कलेवा योजना का टेंडर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार फर्म ने 16 नवंबर को राज किसान पोर्टल पर ओटीपी नहीं आने के कारण कलेवा योजना बंद कर दी।
धानमंडी में नरमा एवं मूंग का सीजन चल रहा है। इस दौरान नरमा लेकर आए तीन केएनडी के किसान मेनपाल, दो पीएसडी किसान गुरमीत ङ्क्षसह, 13 एलकेडी अली शेर किसानों ने बताया कि किसान कलेवा योजना धान मंडी में बंद होने के कारण मजबूरन होटल का खाना खाना पड़ रहा है। जिससे दो टाइम के करीब 200 रुपए लग रहे है। यदि किसान केलेवा योजना पुणे शुरू होती है तो 5 रुपए में भरपेट खाना खाया जा सकता है।
शीघ्र चालू करवाएंगे
&किसानों के लिए किसान कलेवा योजना संचालित करने वाले ठेकेदार ने ओटीपी जनरेट नहीं होने का हवाला देते हुए किसान कलेवा योजना बंद कर दी है। जल्द ही नए टेंडर किए जाएंगे।
-महिपाल माली, मण्डी सचिव, कृषि उपज मंडी समिति रावला।

Published on:
09 Dec 2023 07:26 pm