श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर से कोटा फुलेरा-अजमेर-चांदेरिया होकर जाएगी कोटा

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/  
less than 1 minute read
Change the route
श्रीगंगानगर से कोटा फुलेरा-अजमेर-चांदेरिया होकर जाएगी कोटा

श्रीगंगानगर से कोटा फुलेरा-अजमेर-चांदेरिया होकर जाएगी कोटा

-गुर्जर आरक्षण: श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट गाड़ी का मार्ग बदला
श्रीगंगानगर. प्रदेश में गुर्जर आरक्षण की वजह से बुधवार से श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट गाड़ी का परिवर्तित कर दिया है। रेलवे के अनुसार यह गाड़ी 13 फरवरी की शाम को श्रीगंगानगर से कोटा फुलेरा-अजमेर-चांदेरिया होकर कोटा जाएगी। रेलवे ने फिलहाल एक दिन के लिए इस गाड़ी का मार्ग परिवर्तित किया है। इसके अलावा श्रीगंगानगर से कोटा के बीच सुबह 4.30 बजे रोडवेज की एक बस सेवा जाती है। निगम इसे कोटा के बजाए अब श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच चला रहा है। रेलगाड़ी का मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीनियर डीसीएम जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि कोटा से रवाना हुई ट्रेन नए रूट से होते हुए अजमेर,फुलेरा होते जयपुर पहुंचेगी और वापसी में भी फुेलरा होते हुए श्रीगंगानगर आएंगी। श्रीगंगानगर से संचालित होने वाली ट्रेन भी जयपुर पहुंचने के बाद वापस फुलेरा आएगी तथा वहां से अजमेर होते हुए कोटा जाएगी। गुर्जन आरक्षण आंदोलन की वजह से रेलवे ने इस गाड़ी का मार्ग बदला है। इसके अलावा भी उत्तर पश्चिम रेलवे ने गुर्जर आंदोलन को देखते हुए 17 लंबी दूरी की गाडिय़ों का मार्ग बदलने का निर्णय किया है।

Updated on:
14 Feb 2019 12:31 pm
Published on:
14 Feb 2019 12:31 pm
Also Read
View All