श्री गंगानगर

लारेंस गैंग का बदमाश सलमान को मारने जा सकता है जोधपुर, पुलिस सतर्क

-- पुलिस ने कराई है नाकाबंदी जारी
2 min read
 lawrance bishnoi threaten salman khan
lawrance bishnoi threaten salman khan

श्रीगंगानगर. जोधपुर में फ़िल्म कलाकार सलमान खान को पिछले दिनों लारेंस की ओर से मारने की धमकी के बाद प्रदेश भर की पुलिस सतर्क हो गई है। इस गैंग के एक कुख्यात बदमाश के पंजाब से श्रीगंगानगर होते हुए जोधपुर जाने की संभावना को लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। जिले पुलिस की ओर से नाके बन्दी भी कराई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जोधपुर में गैंग के एक जने ने पुलिस हिरासत में ही फ़िल्म अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इस मामले गैंग के एक कुख्यात बदमाश काली के पंजाब से जोधपुर जाने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर पंजाब सीमा से लगते राजस्थान के जिलों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस को काली के श्रीगंगानगर होते हुए जोधपुर पहुँचने की आशंका है। इसको लेकर यहां की पुलिस पंजाब पुलिस से सम्पर्क बनाए हुए है। पंजाब में इसके खिलाफ कई मामले है और यह वहाँ का वांटेड अपराधी है। पुलिस की ओर से यहां नाके बन्दी कराई जा रही है। पुलिस की ओर से नाकों व अन्य पुलिसकर्मियों को काली का फोटो भी मुहैया कराया गया है।

Read More:-

Published on:
08 Jan 2018 12:39 pm
Also Read
View All
SriGanganagar Nikay Chunav: जिला प्रमुख की कुर्सी पर बैठेगी महिला, जानें किस नगर पालिका में कौन लड़ सकेगा चुनाव?

कम पानी, ज्यादा कमाई वाली फसल पर रोक? श्रीगंगानगर में ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसान आगे, सरकार पीछे – परीक्षण की मांग

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video