श्री गंगानगर

आबकारी विभाग ने बॉर्डर एरिया में नहर किनारे नष्ट की शराब की भट्टियां

-भारी मात्रा में वाश नष्ट, दो दर्जन भट्टियां तोड़ी,आबकारी दल की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2018, 8:24 PM IST
destroying furnaces
destroying furnaces

-भारी मात्रा में वाश नष्ट, दो दर्जन भट्टियां तोड़ी,आबकारी दल की कार्रवाई
श्रीगंगानगर.

आबकारी विभाग ने रविवार दोपहर बॉर्डर एरिया में नहर किनारे धधक रही अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान चार टीमों ने इलाके में करीब दो दर्जन अवैध शराब की भट्टियां और करीब पंद्रह हजार लीटर से अधिक वाश नष्ट किया। टीमों ने यहां से ड्रम सहित अन्य सामान बरामद किया है।

अवैध शराब की निकासी को लेकर राजस्थान पत्रिका ने 24 अपे्रल को 'बॉर्डर के आसपास धधक रही अवैध शराब की भट्टियां' व 7 मई के अंक में 'अवैध शराब रोकने को नहीं ताकत' शीषर्क से समाचार प्रकाशित कर आबकारी विभाग, पुलिस व प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था।


जिला आबकारी अधिकारी करतार सिंह पूनियां के निर्देश पर रविवार को आबकारी शहर थाने निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया। जिनमें जिले से बुलाए गए सीआई और प्रीवेंट फोर्स के जवान व पुलिस का जाब्ता था। चारों टीमों ने 500 एलएनपी गांव के आसपास नहर के किनारों पर अवैध शराब निकालने के ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई की।

टीमों ने यहां नहर के पटरे पर दबाई गई करीब पंद्रह से बीस हजार लीटर वाश को नष्ट किया। इसके अलावा करीब बीस अवैध शराब की भट्टियां भी नष्ट की। यहां भट्टियों में ड्रम लगाकर अवैध शराब की निकासी हो रही थी। टीमों ने इलाके से करीब बीस ड्रम, पंद्रह पीपे सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

Published on: