श्री गंगानगर

राजस्थान के इन शहरों में रहा सर्वाधिक तापमान, अब अगले 4 दिन बाद भीषण गर्मी दिखाएगी प्रचंड रूप, 25 मई से शुरू होगा नौतपा

Rajasthan Highest Temperature Cities: राजस्थान के श्री गंगानगर में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस सबसे ज्यादा रहा और सिरोही में सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2025, 4:16 PM IST
Feature image
गर्मी (फाइल फोटो: पत्रिका)

Nautapa 2025: राजस्थान में भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। अगले 4 दिन बाद नौतपा शुरू हो जाएगा। ऐसे में गर्मी 9 दिनों में अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। हालांकि उसके बाद प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। फिलहाल राजस्थान के कई जिलों के हालात ये हैं कि हीटवेव के कारण लोग घरों से नहीं निकलना चाह रहे। वहीं दोपहर में बाजारों में कर्फ्यू सा माहौल नजर आ रहा है। कल राजस्थान के कई जिलों में तापमान अधिक रहा तो कुछ में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली।

इन 5 शहरों में रहा सर्वाधिक तापमान

राजस्थान के श्री गंगानगर में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस सबसे ज्यादा रहा और सिरोही में सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

  1. श्री गंगानगर - 46.3 डिग्री सेल्सियस
  2. पिलानी - 45.9 डिग्री सेल्सियस
  3. बीकानेर - 45.7 डिग्री सेल्सियस
  4. चूरू - 45.6 डिग्री सेल्सियस
  5. लूणकरणसर - 45.2 डिग्री सेल्सियस

IMD से ये आई मौसम अपडेट

आगामी 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 21 से 23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री तथा तीव्र हीटवेव और उष्णरात्रि दर्ज होने की प्रबल संभावना है और सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज लू भरी हवाएँ 30-40 Kmph से चलने की संभावना है। साथ ही उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।

Updated on:
21 May 2025, 4:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All