
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: पत्रिका)
Weather Update: राजस्थान के उदयपुर जिले में पिछले दिनों से बदले मौसम का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से तेज गर्मी और दिन में तीखी धूप के बाद छाए बादलों से शाम को बरसात हुई। मंगलवार की बरसात एक दिन पहले की तुलना में कम हुई और हवाओं का जोर भी कम रहा, लेकिन एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम को करीब आधे घंटे तक रुक रुककर हुई बरसात से मौसम में ठंडक हो गई, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। उदयपुर और अजमेर संभागों के कई हिस्सों में हल्की-मध्यम बरसात हुई। बाकी प्रदेश में मौसम सूखा रहा। डबोक में 5.6 मिमी बरसात दर्ज की गई।
आज तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने, 21-22-23 मई को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर जिलों और आसपास के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री रहने व उदयपुर, कोटा जिलों और आसपास के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघ गर्जन, आंधी, हल्की-मध्यम बरसात का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसमी बदलाव का असर 26 मई तक रहने के आसार है।
मौसम विभाग का कहना है कि भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है। ऐसे में मानसून के अगले 4-5 दिन में केरल पहुंचने की संभावना है। पहले मौसम विभाग ने बताया था की ये जून तक पहुंचेगा लेकिन अब मई के आखिर तक पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में परिस्थितियां अनुकूल रही तो ये तेजी से आगे बढ़ेगा और जल्द ही राजस्थान भी पहुंच जाएगा।
Updated on:
21 May 2025, 9:03 AM IST
Published on:
21 May 2025, 9:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.