श्री गंगानगर

Video : 500 रुपए गिर गए थे तो घबराकर फरीदाबाद से श्रीगंगानगर पहुंच गया सूरज

- चाइल्ड लाइन पहुंचे परिजनों को बच्चा सौंपा

2 min read
lost child

- चाइल्ड लाइन पहुंचे परिजनों को बच्चा सौंपा
श्रीगंगानगर.

शहर में रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को लावारिस हालत में घूमते हुए मिला बारह साल का बच्चा फरीदाबाद से लापता हो गया था।वह ट्रेन में बैठकर सूरतगढ़ और इसके बाद यहां पहुंच गया। मंगलवार को परिजन यहां पहुंचे, जिनको बच्चा सौंप दिया गया।

चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक त्रिलोक वर्मा ने बताया कि सांई स्कूल के पास गाजीपुर रोड फरीदाबाद निवासी सूरज (12) पुत्र मंगलसिंह 13 जनवरी को परिजन ने पांच सौ का नोट देकर पास की दुकान से दही लाने भेजा था। उसके हाथ से पांच सौ का नोट कहीं गिर गया।इससे वह घबरा गया। उसके पिता रेलवे स्टेशन के समीप कॉलोनी में काम करता है। यह बताने के लिए वह रेलवे स्टेशन पार कर वहां जा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे आवाज दी और रुकने के लिए कहा। इस पर वह डर गया और वहां खड़ी ट्रेन में घुस गया। यह टे्रन सूरतगढ़ पहुंच गई। जहां से वह फरीदाबाद की तरफ जाने वाली टे्रन जानकर श्रीगंगानगर आ रही ट्रेन में चढ़ गया और यहां उतर गया। उसे मंगलवार रात को चाइल्ड लाइन वाले ले आए। बच्चे के परिजन ने उसके लापता होने की रिपोर्ट फरीदाबाद में दर्ज करवाई थी। बच्चे की काउंसलिंग में परिजनों का पता लगा और उनको बच्चे के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते ही परिजन रात को ही वहां से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो गए। जैसे ही बच्चे के पिता, मामा व चाचा यहां पहुंचे और बच्चे को सकुशल देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।परिजनों को देखकर बच्चे की आंखों में भी आंसू आ गए। बच्चा लपककर अपने पिता की गोद में चढ़ गया। चाइल्ड लाइन की ओर से कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
16 Jan 2018 09:48 pm
Published on:
16 Jan 2018 09:46 pm
Also Read
View All