श्री गंगानगर

करंट लगने से युवक गम्भीर घायल, श्रीगंगानगर रेफर

अनूपगढ़.
less than 1 minute read
electricity
करंट लगने से युवक गम्भीर घायल, श्रीगंगानगर रेफर

कस्बे के राहुपीर फाटक के पास तारें बदलते हुए एक युवक को ग्यारह हजार वॉल्ट की तारों ने अपनी चपेट में ले लिया। राहगीर युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने युवक की गम्भीर हालात देखते हुए श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राहुपीर फाटक के पास विद्युत निगम का तारें,खम्भे तथा ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य चल रहा था।

तारें बदल रहा युवक श्रवण कुमार विद्युत खंभे पर चढ़ कर कार्य कर रहा था अचानक उसे करंट लग गया। इससे श्रवण कुमार विद्युत खंभे से नीचे गिर गया। करंट लगने के कारण झुलसने तथा विद्युत पोल से गिरने के कारण युुवक गम्भीर घायल हो गया। राहगीरों ने श्रवण कुमार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र पहुंचाया जहां हालात गम्भीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचाार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। इस मामले में विद्युत निगम के सहायक अभियंता मुकेश चौहान ने बताया कि एक निजी कम्पनी के ठेकेदार की ओर से कार्य किया जा रहा था। उन्होने बताया कि कार्य करते हुए ठेकेदार के कर्मचारी ने शट डाउन लिया था या नही, इस बात की जांच की जाएगी।

Updated on:
18 Apr 2019 07:15 pm
Published on:
18 Apr 2019 07:15 pm
Also Read
View All