8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident: सड़क हादसे ने छीन लिया जीवनसाथी, शादी के 4 महीने बाद हो गई पति की मौत

Rajasthan Road Accident: श्रीगंगानगर में खेत से घर लौट रहे 28 वर्षीय किसान अंग्रेज सिंह की ट्रैक्टर लोडर की टक्कर से मौत हो गई। शादी के महज 4 महीने बाद हुए हादसे से परिवार में मातम पसरा है और नवविवाहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
2 min read
Google source verification
accident death

मृतक अंग्रेज सिंह का फाइल फोटो: पत्रिका

Tractor Hit Newly Man In Sadulshahar: श्रीगंगानगर के सादुलशहर में शादी के 4 महीने बाद ही जीवनसाथी की मौत होने के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल खेत में कृषि कार्य करने के बाद घर लौट रहे 28 साल के युवा किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में करीब 4 माह पहले शादी की खुशियां गूंजी थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी मलकीयत सिंह के अनुसार गांव मन्नीवाली निवासी सतपाल सिंह पुत्र चेता सिंह बावरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका 28 साल का पुत्र अंग्रेज सिंह 5 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे खेत में कृषि कार्य करने के बाद मोटरसाइकिल से घर खाना खाने के लिए लौट रहा था।

ट्रैक्टर लोडर ने मारी टक्कर

अंग्रेज सिंह जैसे ही श्रीगंगानगर के सादुलशहर में गांव मन्नीवाली स्थित शनि मंदिर चौराहे के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर लोडर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंग्रेज सिंह को सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और परिजनों ने घायल अंग्रेज सिंह को तत्काल सादुलशहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर लोडर चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 महीने पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि अंग्रेज सिंह की करीब 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था लेकिन सड़क हादसे ने कुछ ही महीनों में परिवार की खुशियां छीन लीं। नवविवाहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत के बाद पिता का हाल-बेहाल है। वह जल्द से जल्द चालक को पकड़कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग