8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, ASI की हालत गंभीर

Road accident in Ajmer: राजस्थान के अजमेर शहर में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो पु​लिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
2 min read
Google source verification
Road accident in Ajmer

हादसे में घायल पुलिसकर्मी। फोटो: पत्रिका

अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के नया बाजार स्थित चौपड़ पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दरगाह थाने के त्रिपोलिया गेट चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।

हादसा उस वक्त हुआ जब अजमेर के दरगाह थाने में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल प्रदीप सुबह दरगाह में वीआईपी ड्यूटी करने जा रहे थे। सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के सर में चोट आने की वजह से हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हेड कांस्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ शरीर में कई जगह चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला भी जेएलएन अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद जो दरगाह थाने के त्रिपोलिया गेट चौकी प्रभारी है। वे अपनी गाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में खड़ी करके साथी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे के बाद कार चालक फरार

हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार चालक की तलाश कर सके। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

इधर, जिले के पुष्कर में वाटरवर्क्स चौराहे के पास लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बाइक के टक्कर मारने से एक युवक घायल हो गया। वह चिकित्सालय में इलाजरत है। कायड गांव निवासी कालूराम गुर्जर की ओर से दी रिपोर्ट में बताया गया कि उसका छोटा भाई देवाराम एक अगस्त को मोटरसाइकिल पर अपने गांव कायड जा रहा था इसी दौरान पुष्कर के वाटर वर्क्स चौराहे पर कार ने टक्कर मार दी।