8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer: शादी के 14 साल बाद विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने पति-देवर और सास-ससुर पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Allegation Of Murder For Dowry: अजमेर में विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
2 min read
Google source verification
Ajmer Married Woman Died

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर लगी परिजनों की भीड़ और मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका

Married Woman Died In Ajmer: अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में मोतीपुरा टाटोटी निवासी प्रधान खारोल ने सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में प्रधान खारोल ने बताया कि करीब 14 साल पहले उसकी बहन निरमा उर्फ नीरू का विवाह अजमेर जिले के झड़वासा निवासी अमरचंद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर निरमा को परेशान करते थे। आरोप है कि पति अमरचंद, ससुर गोपाल, सास कमुड़ी और देवर कालू आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।

पीहर पक्ष ने लगाए आरोप-प्रताड़ित करते थे ससुराल पक्ष के लोग

पीहर पक्ष के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों को कई बार समझाइश भी की गई लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले को समझाइश के जरिए सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार 6 अगस्त को परिजनों को निरमा की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पीहर पक्ष में शोक का माहौल हो गया। इसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस थाना पहुंचकर ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी।

ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

पीहर पक्ष ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पति अमरचंद, सास कमुड़ी, ससुर गोपाल और देवर कालू ने मिलकर निरमा उर्फ नीरू की हत्या की। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।