7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी पुलिस बनकर पिस्टल की नोक पर NRI के अपहरण की कोशिश करने वाले 2 आरोपी अजमेर से गिरफ्तार, मजदूरी कर काटी फरारी

Rajasthan Crime: अजमेर में NRI के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 2 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पिस्टल की नोक पर 64 वर्षीय NRI को अगवा करने पहुंचे थे।
2 min read
Google source verification
Ajmer Crime

कृष्णगंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आए ईनामी अपराधी (फोटो: पत्रिका)

अजमेर के कृष्णगंज थाना पुलिस ने वैशाली नगर में NRI के अपहरण के प्रयास के मामले में 5-5 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब चार महीने से फरार थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात, जालौर, जयपुर और जोधपुर में ठिकाने बदल रह रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों को अजमेर रोडवेज बस स्टैंड से धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 27 मार्च को वैशाली नगर निवासी 64 वर्षीय एनआरआई गंगाधर शिवनानी के अपहरण के प्रयास में जोधपुर जिले के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, भवानी नगर शोभावों की ढाणी निवासी रामेश्वर शर्मा उर्फ छोटू(41) व महेश गुनपाल(30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बापर्दा रखा है। न्यायिक अभिरक्षा में दोनों की पीड़ित और उनके परिवार के सदस्यों के जरिए शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।

मुख्य साजिशकर्ता पहले ही गिरफ्तार

एसपी अग्रवाला ने बताया कि प्रकरण में मुख्य साजिशकर्ता जोधपुर निवासी अमर वाटवानी, नागौर निवासी रविंद्र खीचड़ उर्फ रवि को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

फरारी में आरोपियों ने की मजदूरी

एसपी अग्रवाला ने बताया कि एएसपी हिमांशु जांगिड़, सीओ नॉर्थ शिवम जोशी के निर्देशन में थानाधिकारी अरविंद चारण के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हेडकांस्टेबल धर्मराज थौरी ने उनकी लोकेशन के आधार पर विश्लेषण किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में मजदूरी कर रहे थे। मुखबिर से सूचना पर अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। पड़ताल में सामने आया कि रामेश्वर शर्मा व महेश गुनपाल की गिरफ्तारी के बाद घर से फरार हो गए। उन्होंने गुजरात, जालौर, जयपुर, जोधपुर में अलग-अलग जगह पर रहकर मजदूरी करते हुए फरारी काटी।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी महेश गुनपाल के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट व गंभीर चोट पहुंचाने जैसे पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चौपासनी थाना, जोधपुर में चार तथा देवनगर थाने में एक प्रकरण दर्ज है। पुलिस कार्रवाई में एएसआई कुन्नाराम, हैडकांस्टेबल धर्मराज थौरी(विशेष योगदान), सिपाही प्रेमाराम, इमरान और राजेंद्र

यह है मामला

कृष्णगंज थाने में वैशाली नगर गंगाधर शिवनानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मार्च रात करीब 8.15 बजे दो व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर घर में घुस आए और गिरफ्तारी वारंट होने की बात कहकर जबरन कार में बैठाने लगे। विरोध पर आरोपी ने उनके सिर पर पिस्टल लगा दी। उनके बेटे ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी उन्हें छोड़कर फरार हो गए। धक्का-मुक्की में शिवनानी के हाथ-पैर में चोटें भी आईं। प्रकरण में अपहरण के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग