श्री गंगानगर

नर्सरी में आग लगने से जले अनेकों पेड़ पौधे

https://www.patrika.com/sri-ganganagar/news/
less than 1 minute read
fire
नर्सरी में आग लगने से जले अनेकों पेड़ पौधे

-नर्सरी में अनेकों पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए गनिमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई

रामसिंहपुर, मंडी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत आठ एसटीबी के मसीतांवाली हैड पर बनी सिंचाई विभाग की कलॉनी में बुधवार शाम करीब साढे तीन बजे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. जिसकी आसपास के लोगों ने सिंचाई विभाग, पुलिस व अग्निशमन को सूचना दी गई सूचना मिलते ही रामसिंहपुर पुलिस, विभाग के अधिकारी, श्री विजयनगर से दमकल व सरपंच मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन आग इतनी भंयकर थी की एक घंटे में करीब डेढ बीघा से भी अधिक जगह में फैल गई जिससे नर्सरी में अनेकों पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए गनिमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई

पुलिस थानाधिकारी सतपाल सिहाग ने बताया की मसीतांवाली हैड पर सिंचाई विभाग की नर्सरी में कलॉनी बसी है. जिसमें विभाग के कर्मचारी अपने परिवार सहित रहते है तथा दुधारू पशु भी रखते है. नर्सरी के पास ही खेत है. जिसमें गेंहूं के बचे अवशेषों को जलाकर आग बुझाई गई थी. लेकिन हवा से कोई चिनगारी पनपकर नर्सरी में गिरने से यहां पर आग लग गई आग लगने की सूचना मिलने पर नर्सरी के कर्मचारीयों में अफरा तफरी मच जाने से पुलिस व अग्निशमन को सूचनाकर वह अपने पशुओं व परिवार के लोगों को कलॉनी से बाहर निकालने में जुट गए

सूचना मिलते ही रामसिंहपुर पुलिस व श्री विजयनगर से दमकल, सरपंच लोकेन्द्र कुलड़िया व ग्रामीण अपने अपने टेंकरों से पानी लेकर पहुंचे व आग को काबू करने में लग गए जिससे कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. जिससे कोई जनहानि नहीं हुई परन्तु नर्सरी में पड़ी तुड़ी की धड़े व पेड़ पौधे जल गए

Published on:
08 May 2019 06:06 pm
Also Read
View All