-उत्तर पूर्वी हवा की गति ने बढ़ाई सर्दी -न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस -धूप के बावजूद रहा ठंडक का एहसास
-अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री की गिरावट
श्रीगंगानगर.
उत्तर पूर्वी हवा की बढ़ी गति ने शुक्रवार को इलाके में सर्दी का एहसास तेज कर दिया। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई लेकिन अधिकतम तापमान में करीब साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का असर मौसम पर साफ नजर आ रहा था। पूरा दिन लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। दिन में धूप निकली लेकिन इसमें सर्दी का असर लगातार बरकरार था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम 3.7 रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे के आसपास उत्तर पूर्वी हवा की गति तेज हो गई। इसका असर मौसम पर नजर आया। इससे तापमान सामान्य से करीब साढ़े चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष 21 जनवरी की अवधि तक सामान्य तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इससे कम तापमान रहने पर इलाके में सर्द मौसम का एहसास हो गया।
इससे पहले दिन की शुरुआत में कोहरे हुई। इस दौरान दृश्यता बेहद कम रही और लोग वाहनों की लाइट ऑन कर चलते नजर आए। सुबह करीब सात बजे के आसपास सड़कों पर निकले लोग कंबलों में लिपटे थे। मौसम का असर रेलों और बसों पर भी नजर आया।सुबह जल्दी निकलने वाली रेलों और बसों में यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। सुबह सड़कों पर निकले दूध और सब्जी विक्रेताओं के सर्दी से हाल बेहाल थे वहीं थडिय़ों पर भी चाय की चुस्कियों के साथ लोग अलाव तापते नजर आए।
ये हैं 'कोल्ड डे'
इन दिनों जिस तरह का मौसम है, इसे कोल्ड डे कंडीशन कहा जा सकता है। गुरुवार देर रात ढाई बजे के बाद से चली उत्तर पूर्वी हवा की गति से मौसम में बदलाव आया है। अधिकतम तापमान में कमी से धूप के बावजूद सर्दी का एहसास बरकरार रहा। अगले कुछ दिन स्थितियां ऐसी ही बनी रह सकती हैं।
-एमएल रिणवां, प्रभारी, मौसम विज्ञान केंद