श्री गंगानगर

घर से लापता प्रोपर्टी डीलर का शव नहर में मिला

-पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 7:59 AM IST
police station jawaharnagar sriganganagar

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना इलाके में गली नंबर ग्यारह इन्दिरा कॉलोनी से दो दिन पहले लापता हुए प्रोपर्टी डीलर का शव सोमवार दोपहर बाद घमूड़वाली के पास गंगनहर में मिला है।


जवाहरनगर थाने के एएसआई हरफूल सिंह ने बताया कि गली नंबर ग्यारह इन्दिरा कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र तोताराम अरोड़ा की पास ही गली में प्रोपर्टी डीलर और कूलर की दुकान है। 28 अपे्रल की शाम पौने आठ बजे उसने दुकान बंद की और मोबाइल स्वीच ऑफ करके हनुमानगढ़ रोड से होते हुए पैदल ही नाथांवाला की तरफ चला गया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार दोपहर बाद घमूड़वाली पुलिस ने सूचना दी कि गंगनहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। इस पर पुलिस ने वहां जाकर शव देखा और परिजनों को भी बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान ओमप्रकाश के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने उसकी दुकान से लेकर नहर तक दुकानों, मकानों, स्कूलों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगालना शुरू कर दिया था। कई सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में मृतक पैदल जाता हुआ दिखाई दिया है। नाथावाला के पास व बायपास पर भी स्कूलों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी फुटेज आई है।


करीब पांच किलोमीटर चला पैदल
पुलिस ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश अपनी दुकान बंद करने के बाद पैदल ही नाथावाला से आगे गंग नहर तक गया और जहां उसके नहर में कूदने की आशंका है। जबकि मृतक की जेब में करीब सौ रुपए से अधिक की राशि थी लेकिन उसने ना तो टेम्पो किया और ना ही अन्य कोई साधन लिया। वह पैदल ही करीब पांच किलोमीटर चलकर नहर तक गया था।


पुलिस ने निकाली कॉल डिटेल
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। इससे जानकारी मिली है कि 28 अपे्रल को उसने दिनभर में केवल पांच कॉल की व आई थी। जिसमें से सभी लोग परिवार व रिश्तेदार थे। परिजनों की ओर से भी उसकी मौत के मामले को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऐसी कोई बात ही नहीं थी कि स्थिति यहां तक पहुंच गई।

Updated on:
1 May 2018, 7:59 AM IST
Published on: